Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Major High Court ruling: Election of BJP MLA Om Kumar set aside; Munshiram petition upheld.

यूपी : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, भाजपा विधायक ओम कुमार का निर्वाचन रद्द, मुंशीराम की याचिका स्वीकार

Thu, 26 Nov 2026 08:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 26 Nov 2026 08:30 PM IST
सार

बिजनौर की नेहटौर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निरस्त कर दिया है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उनके खिलाफ चुनाव लड़ने वाले राष्ट्रीय लोक दल के प्रत्याशी मुंशीराम की याचिका स्वीकार करते हुए न्यायमूर्ति सलिल कुमार राय की अदालत ने यह फैसला सुनाया। याचिका में नामांकन पत्र में पांच वर्ष की आय का पूरा ब्योरा नहीं देने और मतगणना में अनियमितता के आरोप लगाए गए थे।

 

विज्ञापन
Major High Court ruling: Election of BJP MLA Om Kumar set aside; Munshiram petition upheld.
इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विज्ञापन

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बिजनौर की नहटौर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक ओम कुमार का चुनाव 15 दिन की अंतरिम राहत के साथ रद्द कर दिया है। इस अवधि में वह विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेते हुए बहस कर सकेंगे। हालांकि, वह किसी प्रस्ताव पर मतदान नहीं कर सकेंगे और न ही विधायक के रूप में वेतन-भत्ते सहित कोई आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

यह फैसला न्यायमूर्ति सलिल कुमार राय की अदालत ने राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी रहे मुंशीराम की चुनाव याचिका पर दिया है। कोर्ट ने माना कि जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 36(2) के तहत उनका नामांकन पत्र निरस्त किया जाना चाहिए था।

विज्ञापन

चुनाव याचिका में आरोप लगाया गया था कि ओम कुमार ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार पांच वर्ष की आय का ब्योरा देने के बजाय केवल एक वर्ष का विवरण दिया था। इसके अलावा नामांकन पत्र के कई कॉलम खाली छोड़ने और मतगणना में गड़बड़ी के आरोप भी लगाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंशीराम ने जीत का अंतर महज 258 वोट बताते हुए वरिष्ठ नागरिकों और डाक मतों की गणना और ईवीएम-वीवीपैट की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए थे। लिहाजा, कोर्ट ने उनका चुनाव रद्द कर दिया।

चुनाव रद्द होने के बाद ओम कुमार ने जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 116बी के तहत आदेश पर रोक लगाने की मांग की। उनकी ओर से दलील दी गई कि रोक नहीं लगी तो नहटौर क्षेत्र विधानसभा में प्रतिनिधित्व से वंचित रह जाएगा और उन्हें सुप्रीम कोर्ट में फैसले को चुनौती देने का अवसर मिलना चाहिए।

हाईकोर्ट ने कहा कि चुनाव याचिकाकर्ता की स्वयं निर्वाचित घोषित किए जाने की मांग भी स्वीकार नहीं की गई है। ऐसे में विधानसभा सत्र के दौरान क्षेत्र का प्रतिनिधित्व प्रभावित होगा। न्यायहित में सीमित अंतरिम राहत देना उचित है। कोर्ट ने आदेश की प्रति तत्काल भारत निर्वाचन आयोग और विधानसभा अध्यक्ष को भेजने का आदेश भी दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed