फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mukhtar Abbas said: Akhilesh Yadav should come to Mahakumbh and take bath in Sangam

मुख्तार अब्बास बोले : अखिलेश यादव महाकुंभ में आकर करें संगम स्नान, मां गंगा देंगी सद्बुद्धि

Fri, 27 Dec 2024 07:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 27 Dec 2024 07:26 PM IST
सार

सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि जिनकी मानसिकता नकारात्मक हो उन्हें काम नहीं दिखता। सपा मुखिया महाकुंभ मेले में आकर संगम स्नान करें, उनकी नकारात्मक मानसिकता धुल जाएगी व मां गंगा उन्हें सद्बुद्धि देंगी। कहा कि महाकुंभ मेले का काम बड़ी तेजी से हो रहा है और समय पर सारे काम पूरे हो जाएंगे। इसका उन्होंने निरीक्षण भी किया है।

विज्ञापन
Mukhtar Abbas said: Akhilesh Yadav should come to Mahakumbh and take bath in Sangam
पत्रकारों से बातचीत करते केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ मेले को लेकर की जा रहीं तैयारियों पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा सोशल मीडिया पर किए जा रहे कमेंट पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि जिनकी मानसिकता नकारात्मक हो उन्हें काम नहीं दिखता। सपा मुखिया महाकुंभ मेले में आकर संगम स्नान करें, उनकी नकारात्मक मानसिकता धुल जाएगी व मां गंगा उन्हें सद्बुद्धि देंगी। मुख्तार अब्बास ने यह बातें सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में कहीं।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महाकुंभ मेले का काम बड़ी तेजी से हो रहा है और समय पर सारे काम पूरे हो जाएंगे। इसका उन्होंने निरीक्षण भी किया है। कहा कि महाकुंभ मेले पर पूरे विश्व की नजर है। योगी सरकार इसे दिव्य और भव्य बनाने में जुटी हुई है। सुरक्षा के सारे प्रबंध किए गए हैं। इस बार पूरा विश्व महाकुंभ की दिव्य और भव्य छवि को देखेगा। संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर पूछे गए सवाल पर नकवी ने सहमति जताते हुए कहा कि हर धार्मिक स्थल के नीचे मंदिर नहीं खोजना चाहिए। इससे आपसी सौहार्द और सद्भावना बिगड़ेगी।

विज्ञापन

पूर्व पीएम मनमोहन के निधन पर जताया दुख

उन्होंने कहा कि कुछ विदेशी आक्रांताओं ने देश में जो किया, उस कलंक को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। जिस तरह से राम मंदिर का समाधान निकला, उसी प्रकार ऐसे मामलों का संवाद के जरिये हल निकाला जाएगा। मोहन भागवत का कहना ठीक है कि ऐसे मामलों का संवाद से समाधान होना चाहिए। इस दौरान पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह आर्थिक संकट के दौर में भारत की अर्थव्यवस्था की प्राणवायु बने थे। उनके निधन से भारत ने एक दूरदर्शी राजनेता खो दिया। इसकी भरपाई असंभव है। महापौर गणेश केसरवानी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री के रूप में लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए।

भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने भी शोक संवेदना व्यक्त की। जिला मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि पूर्व पीएम के निधन की वजह से भाजपा ने शुक्रवार के अपने सारे कार्यक्रम निरस्त कर दिए।

प्रयागराज में होने वाले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम भी निरस्त कर दिए गए। इस अवसर पर रामजी केसरवानी, विभूति नारायण सिंह, रमेश पासी, कुंज बिहारी मिश्रा, वरुण केसरवानी, पार्षद किरण जायसवाल, विवेक अग्रवाल, प्रमोद मोदी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed