फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Patna-New Delhi Vande Bharat Special to run via Prayagraj; Railways releases timetable

रेलवे : प्रयागराज होकर चलेगी पटना-नई दिल्ली वंदे भारत स्पेशल, रेलवे ने जारी किया टाइम टेबल

Thu, 22 Oct 2026 03:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 22 Oct 2026 03:40 PM IST
सार

रेलवे ने आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए पटना और नई दिल्ली के बीच वंदे भारत आरक्षित त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन कुल 16 फेरों के लिए संचालित होगी।

विज्ञापन
Patna-New Delhi Vande Bharat Special to run via Prayagraj; Railways releases timetable
वंदे भारत ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रेलवे ने आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए पटना और नई दिल्ली के बीच वंदे भारत आरक्षित त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन कुल 16 फेरों के लिए संचालित होगी। इसका प्रयागराज एवं कानपुर में भी ठहराव रहेगा। गाड़ी संख्या 02253 पटना से नई दिल्ली के लिए चलेगी। यह ट्रेन 24 अक्तूबर से 28 नवंबर तक संचालित होगी। इसका संचालन प्रत्येक शनिवार, सोमवार और बुधवार को किया जाएगा।

विज्ञापन


यह पटना से सुबह 10:00 बजे प्रस्थान करेगी। दोपहर 03:35-03:40 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं 11:30 बजे यह नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 02254 नई दिल्ली से पटना के लिए चलेगी। इसका संचालन प्रत्येक रविवार, मंगलवार और बृहस्पतिवार को किया जाएगा। नई दिल्ली से सुबह 08:35 बजे चलकर, दोपहर 03:45-03:50 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं रात 09:30 बजे पटना पहुंचेगी।
विज्ञापन


दोनों दिशाओं में कुल 16-16 फेरे लगाए जाएंगे। पटना से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल और अलीगढ़ जंक्शन पर रुकेगी। नई दिल्ली से पटना जाने वाली ट्रेन अलीगढ़ जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा में ठहराव लेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

आज चलेगी खुर्दा रोड-प्रयागराज पूजा विशेष एक्सप्रेस

रेल प्रशासन ने ओडिशा के खुर्दा रोड से प्रयागराज के लिए एक एकतरफा पूजा विशेष एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 22 अक्तूबर को खुर्दा रोड से रवाना होगी। गाड़ी संख्या 08425 बृहस्पतिवार दोपहर 12:55 बजे खुर्दा रोड स्टेशन से प्रस्थान करेगी। यह अगले दिन सुबह 10:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। इसमें 20 कोच हैं। 10 स्लीपर, एक सामान्य चेयर कार और सात सामान्य श्रेणी के डिब्बे शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, दो एसएलआरडी डिब्बे भी लगाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed