फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Control Kashi Air Show lies Prayagraj; all activities will monitored from Central Air Command headquarters

प्रयागराज : काशी एयर शो का रिमोट प्रयागराज के हाथ, मध्य वायु कमान मुख्यालय से होगी हर गतिविधि की मानिटरिंग

Thu, 22 Oct 2026 12:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 22 Oct 2026 12:04 PM IST
सार

वाराणसी में 22, 24 एवं 25 अक्तूबर का होने वाले भारतीय वायुसेना के एयर शो का केंद्र बिंदु संगम नगरी ही रहेगी। काशी के नमो घाट पर होने वाले इस रोमांचक हवाई प्रदर्शन की कमान प्रयागराज स्थित मध्य वायु कमान मुख्यालय के हाथों में है, यहीं से पूरे आयोजन की सूक्ष्म मॉनिटरिंग की जा रही है।

विज्ञापन
Control Kashi Air Show lies Prayagraj; all activities will monitored from Central Air Command headquarters
वायु सेना का एयरशो। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

वाराणसी में 22, 24 एवं 25 अक्तूबर का होने वाले भारतीय वायुसेना के एयर शो का केंद्र बिंदु संगम नगरी ही रहेगी। काशी के नमो घाट पर होने वाले इस रोमांचक हवाई प्रदर्शन की कमान प्रयागराज स्थित मध्य वायु कमान मुख्यालय के हाथों में है, यहीं से पूरे आयोजन की सूक्ष्म मॉनिटरिंग की जा रही है।

विज्ञापन

इस ऐतिहासिक आयोजन के तहत तमाम लड़ाकू विमान प्रयागराज के बमरौली के रनवे से उड़ान भरकर वाराणसी के लिए रवाना होंगे। नमो घाट के ऊपर अपनी कलाबाजियों और करतबों का अद्भुत जादू दिखाने के बाद ये सभी विमान वापस सुरक्षित प्रयागराज ही लौटेंगे। जब ये फाइटर जेट्स रिहर्सल या मिशन के लिए आकाश में विचरते हैं, तो उनकी तेज दहाड़ पूरे प्रयागराज के आसमान में गूंज उठती है।

विज्ञापन


बता दें भारतीय वायु सेना के इस वृहद प्रदर्शन में कुल 100 अत्याधुनिक विमान हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें 52 लड़ाकू विमान, 15 परिवहन विमान, 32 हेलीकॉप्टर और एक ऐतिहासिक विमान आदि शामिल है। देश के 12 प्रमुख वायु अड्डों से उड़ान भरने वाले इस बेड़े में प्रयागराज मुख्य केंद्र के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है। वायु सेना की प्रसिद्ध सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम अपने 9 विमानों के साथ आसमान में इंद्रधनुषी कला दिखाएगी, जबकि सुखोई-30 एमकेआई, मिराज-2000, राफेल, एलसीए, मिग-29 और जगुआर जैसे फाइटर जेट्स आसमान में पराक्रम का नया इतिहास रचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही, गंगा की लहरों से महज कुछ मीटर ऊपर हवा में चिनूक हेलीकॉप्टर का स्थिर हो जाना और वायु सेना के गरुड़ विशेष बल का पराक्रम इस शो में चार चांद लगाएगा। इससे पहले प्रयागराज ने आठ अक्तूबर 2023 को वायुसेना की 91वीं वर्षगांठ पर अपने आसमान में एयर शो का ऐसा ही विहंगम नजारा देखा था। इस बार संगम नगरी की भूमिका एयर शो के कंट्रोलिंग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed