फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pratapgarh: जमीन की प्लाटिंग के विवाद में दो गुटों में तड़तड़ाईं गोलियां, प्रापर्टी डीलर की मौत 

Sat, 09 May 2020 01:38 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 09 May 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Two factions were gunned down in a dispute over plotting of land, death of property dealer
pratapgarh news - फोटो : प्रतापगढ़

नगर कोतवाली इलाके के दहिलामऊ स्थित चांदमारी मारुतनगर में सई नदी के किनारे विवादित जमीन पर प्लाटिंग और रुपये के विवाद को लेकर दो गुटों में शुक्रवार दोपहर भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों से दर्जनों राउंड फायरिंग हुई। गोलियों की तड़तड़ाहट से लोग सहम गए। गोली और छर्रे लगने से दोनों तरफ से चार-चार लोग घायल हो गए। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फोर्स देखकर वहां मौजूद लोग फरार हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से डाक्टरों ने सभी को प्रयागराज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान गोली लगने से घायल प्रापर्टी डीलर की मौत हो गई। 

Pratapgarh: Two factions were gunned down in a dispute over plotting of land, death of property dealer
pratapgarh news - फोटो : प्रतापगढ़

नगर कोतवाली के बराछा निवासी राम प्रसाद पांडेय (30) पुत्र कृष्ण कुमार पांडेय और सगरा निवासी सर्वेश तिवारी (34) उर्फ साहब तिवारी पुत्र कृष्णदेव नगर कोतवाली के दहिलामऊ चांदमारी के पास नदी के किनारे स्थित विवादित जमीन की प्लाटिंग करते थे। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि सर्वेश तिवारी नदी के किनारे जमीन की प्लाटिंग कर रहा है। जबकि राम पांडेय ग्राहक ढूंढने के साथ ही जमीन की बिक्री पर कमीशन लेता था।

Pratapgarh: Two factions were gunned down in a dispute over plotting of land, death of property dealer
pratapgarh news - फोटो : प्रतापगढ़

मारुत नगर के नाम से विकसित की गई कालोनी में शुक्रवार दोपहर बेचे गए प्लॉट की बाउंड्री कराने और रुपये के लेनदेन को लेकर दोनों में विवाद हो गया। राम पांडेय प्लॉट की बाउंड्री कराना चाह रहा था, जबकि सर्वेश तिवारी रुपये न मिलने के कारण इसका विरोध कर रहा था। नोकझोंक के बाद दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई। दोनों गुटों की तरफ से दर्जनों राउंड गोलियां चलाई गईं। जिससे इलाके के लोग दहल गए। फायरिंग के दौरान रामप्रसाद पांडेय उर्फ राम, चिलबिला निवासी सुभाष सैनी (28) पुत्र उमाशंकर और दहिलामऊ निवासी सुरेंद्र (23) पुत्र अखिलेश, जबकि दूसरे पक्ष से सगरा निवासी सर्वेश तिवारी, आनंद तिवारी (28), करनपुर निवासी राहुल (27), रोहित (25) व अंजनी (28) गोली लगने से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pratapgarh: Two factions were gunned down in a dispute over plotting of land, death of property dealer
pratapgarh news - फोटो : प्रतापगढ़

घटना की सूचना मिलने के बाद सीओ सिटी अभय पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोग फरार हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने सभी लोगों को प्रयागराज रेफर कर दिया। प्रयागराज में इलाज के दौरान प्रापर्टी डीलर राम पांडेय की मौत हो गई। सीओ सिटी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। 

विज्ञापन
Pratapgarh: Two factions were gunned down in a dispute over plotting of land, death of property dealer
pratapgarh news - फोटो : प्रतापगढ़

एसपी ने सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज को किया सस्पेंड 

दहिलामऊ चांदमारी में जमीन की प्लाटिंग और रुपये को लेकर हुए विवाद के बाद दो गुटों में हुई फायरिंग की घटना में सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज पर गाज गिरी है। एसपी अभिषेक सिंह ने लापरवाही में चौकी इंचार्ज चंद्रशेखर यादव को सस्पेंड कर दिया। 

सफारी में की गई तोड़फोड़, सात बाइक और कार बरामद 

दहिलामऊ चांदमारी में जमीन की प्लाटिंग और रुपये के विवाद को लेकर हुई फायरिंग की घटना में दोनों तरफ से बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। गोली चलने की सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो लोग फरार हो गए। मौके से पुलिस ने सात बाइक, एक कार और एक सफारी बरामद की है। सफारी में तोड़फोड़ की गई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed