सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News Property dealer murder case Father tried to say something after being shot

Prayagraj News : प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड- गोली लगने के बाद कुछ बताना चाह रहे थे पापा, पर बता न सके

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 10 Apr 2026 01:53 PM IST
विज्ञापन
सार

आप क्यों हमें छोड़कर चले गए... आपसे फोन पर जब आखिरी बार सिलिंडर बुकिंग को लेकर बात हुई थी तो सब कुछ ठीक था, ऐसा क्या हुआ जो हम सबको छोड़कर चले गए पापा। पोस्टमार्टम के बाद इरफान के शव को देख बेटा आमिर फफक कर रो पड़ा। 

Prayagraj News Property dealer murder case Father tried to say something after being shot
प्रॉपर्टी डीलर इरफान गद्दी की हत्या के बाद छानबीन करती पुलिस। इनसेट में इरफान की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

आप क्यों हमें छोड़कर चले गए... आपसे फोन पर जब आखिरी बार सिलिंडर बुकिंग को लेकर बात हुई थी तो सब कुछ ठीक था, ऐसा क्या हुआ जो हम सबको छोड़कर चले गए पापा। पोस्टमार्टम के बाद इरफान के शव को देख बेटा आमिर फफक कर रो पड़ा। कहा कि गोली लगने के बाद पापा कुछ बताना चाह रहे थे, लेकिन दर्द और हालत बिगड़ने के कारण कुछ बोल नहीं सके।

Trending Videos


आमिर ने नम आंखों से कहा कि मैं तो आखिरी बार पापा से मिल भी नहीं सका। जब घटना हुई तो वह हटिया में थे। तभी एक दोस्त का फोन आया और उसने कहा कि पापा को किसी ने गोली मार दी है। अस्पताल पहुंचा तो वह हम सब से बहुत दूर जा चुके थे। आमिर ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे पापा से मोबाइल फोन पर बात हुई थी। उन्होंने सिलिंडर बुकिंग के बारे में जानकारी दी और कहा कि जाकर ले लेना। इसके बाद सीधे मौत की खबर मिली। परिजनों और आसपास मौजूद लोगों ने उसे ढांढ़स बंधाने की कोशिश की, लेकिन उसका दर्द कम नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

आमिर और उसके छोटे भाई फैसल ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कहा कि जिन लोगों ने पापा को मारा है, उन्हें भी ऐसी ही सजा मिलनी चाहिए। उन्हें उनके किए की सख्त सजा मिले तभी हमें इंसाफ मिलेगा।
सीने में फंसी थी गोली

प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद इरफान की मौत के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि गोली सीने में फंसी थी, जिससे उनकी मौत हुई। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed