{"_id":"69d899d0cf022be8c60b5891","slug":"traffic-movement-stopped-on-the-old-bridge-of-high-court-water-tank-demolition-process-to-begin-soon-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : हाईकोर्ट पानी टंकी के पुराने पुल से बंद हुआ आवागमन, शीघ्र शुरू होगी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : हाईकोर्ट पानी टंकी के पुराने पुल से बंद हुआ आवागमन, शीघ्र शुरू होगी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:03 PM IST
विज्ञापन
सार
हाईकोर्ट पानी की टंकी से खुसरोबाग लीडर रोड को जोड़ने वाला पुराना रेलवे ओवर ब्रिज शुक्रवार से हमेशा के लिए बंद कर दिया गया है। पूरी तरह से जर्जर हो चुके 100 साल से ज्यादा पुराने इस पुल को तोड़कर दूसरे पुल का निर्माण कराया जाएगा।
हाईकोर्ट पानी टंकी के पुराने पुल से हमेशा के लिए आवाजाही बंद।
- फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
विस्तार
हाईकोर्ट पानी की टंकी से खुसरोबाग लीडर रोड को जोड़ने वाला पुराना रेलवे ओवर ब्रिज शुक्रवार से हमेशा के लिए बंद कर दिया गया है। पूरी तरह से जर्जर हो चुके 100 साल से ज्यादा पुराने इस पुल को तोड़कर दूसरे पुल का निर्माण कराया जाएगा। नए पुल की स्वीकृति भी मिल गई है जिसे 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
Trending Videos
दिल्ली-हावड़ा रूट पर प्रयागराज जंक्शन के पास बना यह सौ साल से पुराना यह आरओबी शहर के लूकरगंज, हिम्मतगंज, चकिया, खुल्दाबाद, अटाला, प्रयागराज जंक्शन, लीडर रोड, जानसेनगंज, विवेकानंद मार्ग, रामबाग, कालिंदीपुर, सूबेदारगंज, धूमनगंज, राजरूपपुर, बेनीगंज, रोशनबाग, ट्रिपलआईटी आदि इलाकों को जोड़ता है। पुल को तोड़ने के लिए एनसीआर रेलवे और जिला प्रशासन की ओर से सार्वजनिक सूचना जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुल का निर्माण राजकीय सेतु निर्माण निगम की ओर से कराया जाएगा। रेलवे ट्रैक के ऊपर के हिस्से का कार्य रेलवे की ओर से कराया जाएगा। शुक्रवार से पुल के दोनों तरफ बैरिकेडिंग लगाकर आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। यहां तक की पैदल जाने वालों को भी पुल से जाने की अनुमति नहीं है। जल्द ही पुल के ध्वस्तीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश सेतु निर्माण निगम और रेलवे मिलकर इस पुल का निर्माण कराएंगे।