फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Travel from Prayagraj to Delhi becomes easier—catch a train at night and arrive in the capital by morning

रेलवे : प्रयागराज से दिल्ली का सफर होगा आसान, रात में ट्रेन पकड़िए और सुबह पहुंचिए राजधानी

Thu, 22 Oct 2026 02:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 22 Oct 2026 02:22 PM IST
सार

प्रयागराज से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी रेल सुविधा मिलने की उम्मीद है। वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के प्रस्तावित टाइम टेबल में प्रयागराज को ठहराव दिया गया है। ट्रेन रात में प्रयागराज से रवाना होकर सुबह दिल्ली पहुंचाएगी। जानिए ट्रेन का नंबर, प्रयागराज में आने-जाने का समय और कोच से जुड़ी अहम जानकारी।

विज्ञापन
Travel from Prayagraj to Delhi becomes easier—catch a train at night and arrive in the capital by morning
वंदे भारत स्लीपर। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन प्रयागराज के यात्रियों के लिए भी बड़ी राहत लेकर आ सकती है। प्रस्तावित समय सारिणी के अनुसार, ट्रेन प्रयागराज जंक्शन पर भी रुकेगी। इससे शहर के यात्रियों को राजधानी दिल्ली आने-जाने के लिए रात में तेज और आरामदायक रेल यात्रा का विकल्प मिलेगा। ट्रेन के 31 अक्टूबर को शुरू होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव इसे हरी झंडी दिखा सकते हैं।

विज्ञापन

रात 10:35 बजे वाराणसी से प्रयागराज पहुंचेगी ट्रेन

प्रस्तावित समय सारिणी के मुताबिक, वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 27421 रात 8:50 बजे रवाना होगी और रात 10:35 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। यहां पांच मिनट ठहराव के बाद ट्रेन रात 10:40 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन कानपुर सेंट्रल होते हुए अगले दिन सुबह 5:55 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

विज्ञापन


वहीं, नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली ट्रेन संख्या 27422 रात 9:40 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 4:45 बजे प्रयागराज पहुंचेगी और पांच मिनट ठहराव के बाद सुबह 4:50 बजे वाराणसी के लिए रवाना होगी। वाराणसी में इसके सुबह 6:45 बजे पहुंचने का समय निर्धारित बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सप्ताह में छह दिन चलने की तैयारी

जानकारी के मुताबिक, वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सप्ताह में छह दिन संचालित होगी। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, यह ट्रेन शुक्रवार को नई दिल्ली से और शनिवार को वाराणसी से नहीं चलेगी। हालांकि, यात्रियों को यात्रा की योजना बनाने से पहले रेलवे की आधिकारिक समय सारिणी और परिचालन संबंधी अंतिम घोषणा की पुष्टि करनी चाहिए।

16 वातानुकूलित कोच, 823 यात्रियों की क्षमता

इस आधुनिक ट्रेन में कुल 16 एलएचबी वातानुकूलित कोच होने की जानकारी दी गई है। इनमें एक प्रथम वातानुकूलित, चार द्वितीय वातानुकूलित और 11 तृतीय वातानुकूलित कोच शामिल होंगे। ट्रेन की कुल यात्री क्षमता करीब 823 बताई जा रही है। इसका प्राथमिक रखरखाव वाराणसी में होगा, जबकि प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल में पानी भरने की व्यवस्था प्रस्तावित है।

प्रयागराज के यात्रियों को क्या होगा फायदा?

वंदे भारत स्लीपर के संचालन से प्रयागराज और दिल्ली के बीच रात में यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर विकल्प मिल सकता है। नौकरी, कारोबार, शिक्षा और अन्य जरूरी कार्यों से दिल्ली जाने वाले यात्री रात में सफर करके सुबह राजधानी पहुंच सकेंगे। इससे दिन के समय का उपयोग करना भी आसान होगा। जानकारी के मुताबिक, 31 अक्टूबर को वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर के अलावा बनारस सिटी-प्रयागराज रामबाग मेमू, बनारस सिटी-राजा तालाब मेमू और वाराणसी-साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाए जाने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed