फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railways potential fog several trains cancelled and trip frequencies reduced from December to February.

रेलवे : कोहरे के आगे रेलवे बेबस, दिसंबर से फरवरी तक कई ट्रेनें रद्द, फेरे भी घटाए गए

Thu, 24 Sep 2026 12:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 24 Sep 2026 12:35 PM IST
सार

Railway News : सर्दियों में घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण रेलवे ने दिसंबर से फरवरी तक कई प्रमुख ट्रेनों के संचालन पर रोक लगाने का फैसला किया है। प्रयागराज-मुजफ्फरपुर द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों के फेरों में कटौती की गई है।

विज्ञापन
Railways potential fog several trains cancelled and trip frequencies reduced from December to February.
संभावित कोहरे के मद्देनजर एनसीआर रेलवे ने निरस्त की कईं ट्रेनें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

रेलवे द्वारा ट्रेनों में हादसों को रोकने के लिए आधुनिक ‘कवच’ प्रणाली के लाख दावों के बावजूद, सर्दी के मौसम में छाने वाला घना कोहरा एक बार फिर भारी पड़ता दिख रहा है। दृश्यता शून्य होने और तकनीकी सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने आगामी कोहरे के मौसम के मद्देनजर कई प्रमुख ट्रेनों के पहियों को ब्रेक लगा दिए हैं। प्रयागराज और आसपास के रूटों से गुजरने वाली कई ट्रेनें पूरी तरह से निरस्त रहेंगी, तो कुछ के फेरों में कटौती की गई है।

विज्ञापन


फिलहाल गाड़ी संख्या 14112 प्रयागराज-मुजफ्फरपुर द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस दो दिसंबर 2026 से 24 फरवरी 2027 तक पूरी तरह निरस्त रहेगी। इसी तरह वापसी में गाड़ी संख्या 14111 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज द्वि-साप्ताहिक ट्रेन भी दो दिसंबर 2026 से 24 फरवरी 2027 तक नहीं चलेगी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कोलकाता (22198/22197) साप्ताहिक ट्रेन दिसंबर से फरवरी के अंत तक पूरी तरह रद रहेगी।

विज्ञापन

इन ट्रेनों के फेरों में की गई है कटौती

इसके अलावा, कई ट्रेनों के फेरों में भी कटौती की गई है। गाड़ी संख्या 11123 ग्वालियर-बरौनी तीन दिसंबर 2026 से 25 फरवरी 2027 तक प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को, गाड़ी संख्या 11124 बरौनी-ग्वालियर चार दिसंबर 2026 से 26 फरवरी 2027 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को निरस्त रहेगी। 11109 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ तथा 11110 लखनऊ-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पांच दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक शनिवार और रविवार को नहीं चलेगी।

12033 एवं 12034 कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी दोनों ओर से एक दिसंबर 2026 से 27 फरवरी 2027 तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को निरस्त रहेंगी। 12180 आगरा फोर्ट-लखनऊ जंक्शन तथा 12179 लखनऊ जंक्शन-आगरा फोर्ट पांच दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक शनिवार और रविवार को संचालित नहीं होंगी। 11905 आगरा कैंट-होशियारपुर दो दिसंबर 2026 से 26 फरवरी 2027 तक सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को और 11906 होशियारपुर-आगरा कैंट तीन दिसंबर 2026 से 27 फरवरी 2027 तक मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को निरस्त रहेगी।

विज्ञापन

मथुरा नहीं जाएगी चंबल एक्सप्रेस

कोहरे के कारण कुछ ट्रेनों का आंशिक निरस्तीकरण भी किया गया है। गाड़ी संख्या 12177 हावड़ा-मथुरा चंबल एक्सप्रेस चार दिसंबर 2026 से 26 फरवरी 2027 तक आगरा कैंट और मथुरा के मध्य आंशिक रूप से निरस्त रहेगी, जबकि गाड़ी संख्या 12178 मथुरा-हावड़ा सात दिसंबर 2026 से 22 फरवरी 2027 तक मथुरा से आगरा कैंट के बीच नहीं चलाई जाएगी। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ डा. शिवम शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed