फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railways: Prayagraj Division collected ₹4.51 crore from over 48,000 passengers.

रेलवे : प्रयागराज मंडल ने 48 हजार से अधिक यात्रियों से 4.51 करोड़ रुपये वसूले

Sun, 23 Aug 2026 08:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 23 Aug 2026 08:19 PM IST
सार

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल रेल प्रशासन ने एक सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया है। अभियान के तहत एक अगस्त से 20 अगस्त तक 48,481 यात्रियों से 4,51,36,868 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

विज्ञापन
Railways: Prayagraj Division collected ₹4.51 crore from over 48,000 passengers.
प्रयागराज जंक्शन पर टिकट की चेकिंग करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल रेल प्रशासन ने एक सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया है। अभियान के तहत एक अगस्त से 20 अगस्त तक 48,481 यात्रियों से 4,51,36,868 रुपये का जुर्माना वसूला गया। मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हरिमोहन ने इसका निर्देशन किया।

विज्ञापन


मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि बिना टिकट यात्रा करने वाले 20,611 यात्रियों से 2,33,20,347 रुपये का जुर्माना लिया गया। अनियमित यात्रा के लिए 25,647 यात्रियों से 1,98,31,952 रुपये वसूले गए। अनबुक्ड लगेज के 21 मामलों में 14,317 रुपये का जुर्माना लगा। धूम्रपान या गंदगी फैलाने वाले 2202 यात्रियों से 19,70,252 रुपये वसूले गए। 
विज्ञापन


जंक्शन पर मजिस्ट्रट चेकिंग, 112 यात्रियों पर एक लाख का जुर्माना

प्रयागराज जंक्शन पर शनिवार को चलाए गए विशेष टिकट जांच अभियान में 112 यात्रियों से 1,00,499 रुपये का जुर्माना वसूला गया। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि मजिस्ट्रेट मृत्युंजय कुमार के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। अभियान में 13 टिकट जांच स्टाफ, पांच रेलवे सुरक्षा बल कर्मी और 11 राजकीय रेलवे पुलिस कर्मियों ने भाग लिया। पकड़े गए 112 यात्रियों में 105 बिना टिकट यात्रा कर रहे थे। तीन यात्री बिना बुक सामान के और चार अवैध वेंडर भी पकड़े गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed