{"_id":"60ce4178a4cf0615e252c6c6","slug":"revolver-and-rifle-of-teacher-sent-to-jail-for-cheating-of-13-lakhs-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 लाख की ठगी के आरोप में जेल भेजे गए शिक्षक के रिवॉल्वर और राइफल जब्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 लाख की ठगी के आरोप में जेल भेजे गए शिक्षक के रिवॉल्वर और राइफल जब्त
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 20 Jun 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
सार
- पुलिस ने लाइसेंसी असलहे कब्जे में लिए, एक दिन पहले भेजा गया था जेल
रिवाल्वर।
- फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
विस्तार
13 लाख की ठगी में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए शिक्षक रजनीकांत शुक्ला के दो लाइसेंसी शस्त्र शनिवार को औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने जब्त कर लिए। इनमें से एक राइफल जबकि दूसरी रिवॉल्वर है। एक दिन पहले ही उसे जेल भेजा गया था। जबकि उसके अपहरण के मामले में शामिल अन्य आरोपियों का कर्नलगंज पुलिस सुराग नहीं हासिल कर सकी।
बेंदौ गांव निवासी रजनीकांत का दो दिन पहले कटरा से अपहरण कर लिया गया था। बाद में उसे मुक्त कराते हुए पुलिस ने श्यामनारायण पांडेय को गिरफ्तार किया जबकि अन्य अपहर्ता भाग निकले। अगले दिन श्यामनारायण के भाई के दामाद की ओर से औद्योगिक क्षेत्र थाने में रजनीकांत के खिलाफ नौकरी के नाम पर 13 लाख रुपये हड़पने का मामला दर्ज कराया गया। जिसमें उसे गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। जांच पड़ताल में पता चला कि कुल 14 मुकदमों में आरोपी रजनीकांत के पास दो लाइसेंसी असलहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने दोनों ही असलहे जब्त कर लिए। इस मामले में एक बड़ा सवाल यह है कि दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज होने के बावजूद आखिर पुलिस ने उसके शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट क्यों नहीं भेजी।
उधर शिक्षक के अपहरण मामले में लगातार दूसरे दिन भी पुलिस अन्य आरेापियों का पता नहीं लगा सकी। न ही घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी रिवॉल्वर खोज पाई। बता दें कि घटना के प्रत्यक्षदर्शी अपहृत शिक्षक के सहकर्मी ने दो नामजद व सात अज्ञात के खिलाफ अगवा करने के आरोप में केस दर्ज कराया था। कर्नलगंज पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Trending Videos