{"_id":"6aa69f021b3cd919c2000e92","slug":"six-lane-bridge-to-be-illuminated-with-colorful-and-theme-lights-lighting-tests-currently-underway-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : रंग-बिरंगी व थीम लाइटों से जगमगाएगा सिक्सलेन पुल, ब्रिज पर चल रहा है लाइट की टेस्टिंग का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : रंग-बिरंगी व थीम लाइटों से जगमगाएगा सिक्सलेन पुल, ब्रिज पर चल रहा है लाइट की टेस्टिंग का काम
Sun, 13 Sep 2026 06:32 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 13 Sep 2026 06:32 PM IST
सार
स्टेनली रोड से मलाक हरहर तक गंगा नदी पर निर्माणाधीन सिक्सलेन पुल की रंग-बिरंगी लाइटें लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। थीम लाइटें पुल के ऊपर जय श्री राम, तिरंगा व अन्य प्रकार के चित्र बना रही हैं।
विज्ञापन
प्रयागराज सिक्सलेन ब्रिज पर की जा रही आकर्षक लाइटिंग।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्टेनली रोड से मलाक हरहर तक गंगा नदी पर निर्माणाधीन सिक्सलेन पुल की रंग-बिरंगी लाइटें लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। थीम लाइटें पुल के ऊपर जय श्री राम, तिरंगा व अन्य प्रकार के चित्र बना रही हैं। अभी टेस्टिंग का काम चल रहा है। उद्घाटन के बाद रंग बिरंगी लाइट से पुल जगमगाने लगेगा।
विज्ञापन
15 नवंबर से स्टेनली रोड से लखनऊ जाने वाली लेन पर यातायात शुरू करने की तैयारी है। जिससे पुराने फाफामऊ पुल पर यातायात का दबाव कम होगा और जाम से मुक्ति मिलेगी। इसके अलावा 15 दिसंबर से पुल की दूसरी लेन पर भी यातायात शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अंतर्गत पुल निर्माण का काम कर रही संस्था एसपी सिंघला के प्रबंध निदेशक सुनील सिंघला ने बताया कि गंगा नदी के ऊपर पुल के हिस्से को तीन प्रकार की लाइटों से जगमग किया जाएगा। इनमें एलईडी, फसाड व थीम लाइट का इस्तेमाल किया जाएगा। जिसमें करीब 10 प्रकार की थीम पुल पर अलग-अलग प्रकार की आकृति बनाएंगी।
विज्ञापन
इनमें जय श्रीराम, तिरंगा, ओम, महाकुंभ कलश, बजरंगबली सहित कई अन्य थीम शामिल हैं। वहीं कुछ थीमों को अलग से जोड़ना या फिर बदलना शासन व प्रशासन की मंशा पर निर्भर करेगा। इन दिनों लाइटों की टेस्टिंग का काम चल रहा है। दीपावली के दौरान पुल को लाइटों से जगमग किया जाएगा।