{"_id":"6a172685693d54616f03d55f","slug":"10-vehicles-including-seven-trucks-involved-in-illegal-mining-seized-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-157334-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अवैध खनन में शामिल सात ट्रक सहित 10 वाहन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अवैध खनन में शामिल सात ट्रक सहित 10 वाहन सीज
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर क्षेत्र में खनन में पकड़े गए ट्रक। स्रोत पुलिस मीडिया सेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर/आलापुर। जिले में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। डीएम ईशा प्रिया और एसपी प्राची सिंह के निर्देश पर राजेसुल्तानपुर क्षेत्र में प्रशासनिक और पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बालू से लदे सात ट्रकों और दो ट्रैक्टरों को सीज कर दिया। वहीं, आलापुर में एक जेसीबी सीज की गई है।
राजेसुल्तानपुर के ग्राम अन्नुपुर कम्हरिया रोड पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। एसडीएम आलापुर सुभाष सिंह, सीओ आलापुर प्रदीप सिंह चंदेल, जिला खनन अधिकारी कमलेश साहू और एआरटीओ सतेंद्र कुमार यादव की संयुक्त टीम ने थाना राजेसुल्तानपुर पुलिस के सहयोग से वाहनों की सघन जांच की। जांच के दौरान सात ट्रक और दो ट्रैक्टर सफेद बालू से ओवरलोड मिले जिन पर तत्काल खनन अधिनियम और परिहार नियमावली के तहत कार्रवाई करते हुए सीज कर दिया गया।
आलापुर के ग्राम ख्वाजाबड़पुर में पुलिस ने जेसीबी को सीज किया। साथ ही ओवरलोड मिले सात डंपरों और ट्रकों का चालान किया गया। इससे पहले रविवार रात भी जिले के विभिन्न इलाकों में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। लगातार दूसरे दिन हुई सख्त कार्रवाई के बाद बालू कारोबारियों में बेचैनी बढ़ गई है।
विज्ञापन
Trending Videos