{"_id":"6a17c04ff32149cad0065865","slug":"video-video-jalbhara-ma-manaya-gaya-bkaratha-ka-parava-thasha-ma-amana-oura-khashahal-ka-le-maga-thaaa-2026-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जिलेभर में मनाया गया बकरीद का पर्व, देश में अमन और खुशहाली के लिए मांगी दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जिलेभर में मनाया गया बकरीद का पर्व, देश में अमन और खुशहाली के लिए मांगी दुआ
अंबेडकरनगर। जिले में ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर बृहस्पतिवार को अकबरपुर ईदगाह समेत तमाम मस्जिदों में नमाज अदा की गई। अल्लाह की बारगाह में हजारों लोगों के सिर सजदे में झुके। नमाज के बाद देश में अमन, एकता और खुशहाली के लिए दुआ की गई। लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी।
इबादत के बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक ईद-उल-अजहा की धूम रही। शहर के अलावा आलापुर, जलालपुर, बसखारी, हजपुरा, किछौछा, सम्मनपुर, टांडा में भी खुशनुमा माहौल में ईद-उल-अजहा का त्योहार मनाया गया है। सुबह ईदगाहों समेत तमाम छोटी-बड़ी मस्जिदों में नमाज अदा कराई गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।