{"_id":"69822ee784736773d404a8c3","slug":"139-gram-panchayats-will-soon-be-declared-tb-free-will-get-certificates-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-149981-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 139 ग्राम पंचायतें जल्द होंगी टीबी मुक्त घोषित, मिलेगा प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 139 ग्राम पंचायतें जल्द होंगी टीबी मुक्त घोषित, मिलेगा प्रमाण पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 03 Feb 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
क्षय रोग विभाग के जिला कार्यक्रम समन्वयक मो. इकलाख डीपीआरओ अनिल सिंह को ग्राम पंचायतों की सूची
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले की 139 ग्राम पंचायतें क्षय रोग (टीबी) मुक्त होने के करीब हैं। क्षय रोग विभाग द्वारा इन ग्राम पंचायतों में कराए गए सर्वे में कोई भी क्षय रोगी नहीं पाया गया है। शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार इन ग्राम पंचायतों की सूची तैयार कर ली गई है। अब जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) द्वारा इस सूची की दोबारा जांच कराई जाएगी, जिसे क्राॅस चेकिंग कहा जाता है।
जिले में कुल 899 ग्राम पंचायतें हैं। टीबी मुक्त भारत अभियान की शुरुआत होने के बाद पिछले दो वर्षों में 70 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया जा चुका है। इनमें वर्ष 2023-24 में 23, वर्ष 2024-25 में 47 ग्राम पंचायतें चयनित हुई थीं। इस वर्ष 139 ग्राम पंचायतों को चयनित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यहां लगातार निगरानी के चलते एक भी टीबी का सक्रिय मरीज नहीं है। सोमवार को जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. गौतम मिश्रा ने ग्राम पंचायतों की सूची प्रभारी डीपीआरओ अनिल सिंह को सौंपी है। इस पूरी प्रक्रिया के बाद, 24 मार्च को जिला प्रशासन की ओर से इन ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को टीबी मुक्त होने का प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
-- -- --
बॉक्स
टीबी उन्मूलन में जनभागीदारी और प्रोत्साहन
जिले में मौजूदा समय में 2963 मरीज ही सक्रिय हैं। गांवों को टीबी से मुक्त करने के अभियान में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए, मरीज को चिह्नित करने वाले 350 लोगों को 500 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी वितरित की गई है। इस प्रोत्साहन राशि के लिए यह शर्त रखी गई थी कि मरीज की पहचान करने वाला व्यक्ति सरकारी कर्मचारी या वेतनभोगी नहीं होना चाहिए।
Trending Videos