सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Revision in the dates of skill assessment

Ambedkar Nagar News: निपुण आकलन की तिथियों में संशोधन

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 03 Feb 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Revision in the dates of skill assessment
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

अंबेडकरनगर। डीएलएड प्रशिक्षुओं के माध्यम से कराए जाने वाले द्वितीय चरण के निपुण आकलन के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार पटेल की ओर से जारी निर्देश में बताया गया है कि निपुण आकलन के लिए प्रशिक्षुओं को विद्यालयों तक पहुंचने में सहयोग देने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं। इसी क्रम में बुधवार को शब-ए-बारात का स्थानीय अवकाश व सात और आठ फरवरी को सीटेट परीक्षा प्रस्तावित होने के कारण प्रशिक्षुओं के हित में आकलन की तिथियों में संशोधन किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब 286 विद्यालयों का आकलन चार फरवरी के स्थान पर पांच फरवरी को कराया जाएगा। इसी तरह पांच फरवरी का आकलन छह फरवरी, छह फरवरी का आकलन नौ फरवरी, सात फरवरी का आकलन दस फरवरी और नौ फरवरी को प्रस्तावित 172 विद्यालयों का आकलन 11 फरवरी को कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed