सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   20 electricity poles broken due to the storm, 30 insulators damaged

Ambedkar Nagar News: आंधी से 20 बिजली खंभे टूटे, 30 इंसुलेटर क्षतिग्रस्त

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
20 electricity poles broken due to the storm, 30 insulators damaged
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बुधवार रात करीब 12 बजे आई तेज आंधी से जिले में बिजली व्यवस्था चरमरा गई। इस आंधी के कारण विभिन्न बिजली उपकेंद्रों से जुड़े करीब 20 खंभे टूट गए। साथ ही तीन ट्रांसफार्मर और 30 इंसुलेटर क्षतिग्रस्त हो गए। इससे करीब 150 गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।

जलालपुर, बसखारी, किछौछा दरगाह, न्यौरी, आलापुर, तेंदुआईकला और मकोइया उपकेंद्रों से जुड़ी लाइनें प्रभावित हुईं। इनमें 33 केवीए, 11 हजार वोल्टेज और एलटी लाइन के खंभे शामिल हैं। कुल 20 बिजली खंभों के टूटने से बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। रामनगर, जहांगीरगंज, देवरिया बाजार और पदमपुर जैसे प्रमुख क्षेत्र अंधेरे में डूब गए। नगर पंचायत राजेसुलतानपुर भी प्रभावित हुआ। साबितपुर, सरयू नगर, सिंघल पट्टी, गढ़वल, गिरैया, महमदपुर और ऐनवा सहित कई अन्य गांवों में भी बिजली गुल रही। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed