{"_id":"6ae37ba191d3696aab0610d1","slug":"205-kg-of-sweets-destroyed-198-kg-of-boondi-seized-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-168165-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 205 किलो मिठाई नष्ट, 198 किलो बूंदी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 205 किलो मिठाई नष्ट, 198 किलो बूंदी जब्त
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। दिवाली पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की अंतरजनपदीय सचल टीम ने बुधवार को मिठाई की दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान खुले में रखी करीब 205 किलो मिठाई नष्ट कराई गई, जबकि अधिक रंग के इस्तेमाल के संदेह में 198 किलो बूंदी जब्त की गई। टीम ने छह नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।
सहायक आयुक्त खाद्य श्रवण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अकबरपुर स्थित अमृत भोग स्वीट्स पर करीब 75 किलो रंगीन परवल और छेना मिठाई बिक्री के लिए रखी मिली। यहां लड्डू बनाने के लिए रखी बूंदी में रंगों का अधिक इस्तेमाल होने के संदेह पर 198 किलो बूंदी जब्त की गई।
अन्नावां बाजार स्थित बंगाली स्वीट हाउस में करीब 100 किलो छेना और 20 किलो अन्य मिठाइयां खुले में मिलने पर नष्ट कराई गईं। वहीं, खासपुर तिजरा स्थित श्याम स्वीट्स एंड मैन्यूफैक्चरिंग से 10 किलो डोडा बर्फी नष्ट कराई गई।
विज्ञापन
इसके अलावा मधुवन स्वीट हाउस, मालीपुर से खोया, श्याम स्वीट्स से डोडा बर्फी और मद्धेशिया स्वीट हाउस, हंसवर बाजार से खीर कदम समेत छह नमूने जांच के लिए लिए गए। अधिकारियों के अनुसार, प्रयोगशाला की रिपोर्ट में मिलावट की पुष्टि होने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई के दौरान अमेठी के सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड-दो सतीश कुमार शुक्ला और किशनु चौहान के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पूजा गुप्ता, रमाशंकर पटेल और संदीप यादव शामिल रहे।