फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Drizzle in the city; paddy crops in the fields get soaked.

Ambedkar Nagar News: शहर में बूंदाबांदी, खेतों में भीगी धान की फसल

Thu, 29 Oct 2026 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Drizzle in the city; paddy crops in the fields get soaked.
बसखारी के सुलेमपुर में बारिश होने से भीग गई खेतों में कटकर पड़ी धान की फसल।संवाद
अंबेडकरनगर। अर्नब चक्रवात के असर से जिले में मौसम का मिजाज बदल गया है। बृहस्पतिवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर में अकबरपुर में बूंदाबांदी शुरू हुई, जो शाम तक रुक-रुककर जारी रही। हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में कटकर पड़ी धान की फसल भीगने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

बूंदाबांदी के कारण शहर में मौसम ठंडा रहा। हालांकि, बारिश का असर सीमित रहा और कहीं तेज बारिश नहीं हुई। दूसरी ओर, ग्रामीण इलाकों में कटी धान की फसल भीगने से किसानों के सामने उसे सुखाने की चुनौती खड़ी हो गई है। बारिश दोबारा होने पर फसल खराब होने की आशंका है।
विज्ञापन

बसखारी के एकडल्ला निवासी किसान सत्य प्रकाश ने बताया कि उनके खेत में करीब एक बीघा धान की फसल कटकर पड़ी है। बुधवार की बारिश में फसल भीग गई। अब इसे सूखने में तीन से चार दिन लग सकते हैं। इसी खेत में सरसों की बुवाई करनी है। दोबारा बारिश होने पर धान खेत में ही सड़ सकता है। इससे सरसों की बुवाई में 10 से 15 दिन की देरी होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसखारी के सुलेमपुर निवासी किसान राम गुनी ने बताया कि लगातार बारिश से कटी धान की फसल को नुकसान हो सकता है। अधिक नमी से दाने खेत में ही अंकुरित होने लग सकते हैं। फसल सुखाने के लिए उसे बार-बार पलटना पड़ेगा, जिससे मेहनत बढ़ेगी और नुकसान का खतरा भी रहेगा।
पांच डिग्री गिरा अधिकतम तापमान
बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान पांच डिग्री गिरकर 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 21 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed