{"_id":"6ae37cd94f1130111f09b660","slug":"teacher-dies-in-accident-while-returning-from-karwa-chauth-shopping-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-168126-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: करवा चौथ की खरीदारी कर लौट रहीं शिक्षिका की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: करवा चौथ की खरीदारी कर लौट रहीं शिक्षिका की हादसे में मौत
विज्ञापन
.कादंबरी मिश्रा (फाइल फोटो)
अंबेडकरनगर/जलालपुर। करवा चौथ से एक दिन पहले पति के साथ खरीदारी कर घर लौट रहीं शिक्षिका कादंबरी मिश्रा (55) की सड़क हादसे में मौत हो गई। जलालपुर-अकबरपुर मार्ग पर नवानगर के मैनपुर मोड़ के पास बुधवार शाम बाइक फिसलने के बाद सामने से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो ने टक्कर मार दी। हादसे में शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गईं। देर रात उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना से परिवार में खुशियां मातम में बदल गईं।
कांदीपुर निवासी सत्य प्रकाश मिश्रा जलालपुर में वकालत करते हैं। बुधवार शाम करीब 6:30 बजे वह अपनी पत्नी कादंबरी के साथ जलालपुर बाजार से करवा चौथ की खरीदारी कर घर लौट रहे थे। नवानगर के मैनपुर मोड़ के पास सड़क किनारे पड़ी गिट्टी पर उनकी बाइक फिसल गई। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से सत्य प्रकाश सड़क किनारे जा गिरे, जबकि कादंबरी बीच सड़क पर गिर गईं। इसी दौरान ऑटो उनके ऊपर से गुजर गया। घायल सत्य प्रकाश ने राहगीरों की मदद से पत्नी को जलालपुर के निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने अंदरूनी रक्तस्राव की आशंका जताते हुए उन्हें अकबरपुर के निजी अस्पताल रेफर कर दिया। यहां देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
कादंबरी अमर गांधी बालिका इंटर कॉलेज में शिक्षिका थीं। उनकी दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी आकांक्षा (23) और छोटी बेटी प्रतीक्षा (21) लखनऊ में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं। बृहस्पतिवार को महादेव घाट पर कादंबरी का अंतिम संस्कार किया गया। सीओ अनूप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नहीं थम रहे पति के आंसू
करवा चौथ पर पति की लंबी उम्र की कामना के लिए कादंबरी व्रत रखने वाली थीं, लेकिन पर्व से एक दिन पहले हुए हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। बृहस्पतिवार को पत्नी का अंतिम संस्कार करते समय सत्य प्रकाश के आंसू थम नहीं रहे थे। पत्नी को खोने के गम में वह गहरे सदमे में हैं।