सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   443 names disappeared from the voter list without the BLO's knowledge

Ambedkar Nagar News: बीएलओ की जानकारी के बिना मतदाता सूची से गायब हो गए 443 नाम

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
443 names disappeared from the voter list without the BLO's knowledge
जलालपुर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत खानपुर हुसैनाबाद में मतदाता सूची से नाम कटने पर विरोध जता
विज्ञापन
जलालपुर। पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच जलालपुर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत खानपुर हुसैनाबाद में मतदाता सूची से 443 मतदाताओं के नाम गायब हो गए। इससे ग्रामीणों और संभावित प्रत्याशियों में नाराजगी व्याप्त है। लोग इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। बीएलओ अमित कुमार मिश्रा ने भी मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी है।

बीएलओ के अनुसार पंचायत निर्वाचन नामावली के पुनरीक्षण के दौरान परिवर्तन, विलोपन एवं संशोधन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद वर्ष 2025 की मतदाता सूची में लगभग 2800 मतदाता दर्ज थे। बाद में डुप्लीकेट प्रविष्टियों के सत्यापन और रिपोर्ट के आधार पर मतदाताओं की संख्या बढ़नी चाहिए थी, लेकिन अंतिम प्रकाशित सूची में कुल 2357 मतदाता ही दर्ज किए गए हैं। बीएलओ ने बताया कि अंतिम सूची से 443 मतदाताओं के नाम गायब हो गए हैं, जिससे ग्रामीणों में असंतोष है। कई मतदाता और संभावित प्रत्याशी लगातार फोन कर सूची में नाम न होने की शिकायत कर रहे हैं तथा नाम जोड़ने और सूची के पुनः संशोधन की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने निर्वाचन विभाग से त्रुटि की जांच कर पात्र मतदाताओं के नाम पुनः सूची में शामिल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालपुर तहसील क्षेत्र के खानपुर हुसैनाबाद निवासी सावित्री ने बताया कि पंचायत मतदाता सूची से मेरा मेरे पति सुभाष और पुत्र शनि का नाम कट गया है। ग्रामीण किशोर ने बताया कि उनके पुत्र धर्मेंद्र, बहू सुषमा, पुत्री रीना और मधुबाला का नाम मतदाता सूची से काट दिया गया है। ऐसे में वह वोट देने से वंचित हो जाएंगे। रमेश चंद्र निषाद ने बताया कि हमारे परिवार के बड़े भाई अशोक निषाद के पुत्र अजय और बहू रंजना और छोटे भाई रामजी की पत्नी इंद्रावती देवी का मतदाता सूची से नाम कट गया है। एसडीएम जलालपुर से शिकायत की है।
विज्ञापन


कराई जा रही जांच
पंचायत चुनाव की मतदाता सूची से नाम कटने के प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद नाम जुड़वाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। - राहुल गुप्ता, एसडीएम जलालपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed