फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   A married woman's body was found hanging from a noose in the veranda

Ambedkar Nagar News: बरामदे में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Sun, 09 Aug 2026 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
A married woman's body was found hanging from a noose in the veranda
अंतिमा (फाइल फोटो)
अंबेडकरनगर। अकबरपुर क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर में रविवार को विवाहिता अंतिमा (29) का शव संदिग्ध हालात में बरामदे में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने पति पर दूसरी महिला से अवैध संबंधों के चलते परिजनों के साथ मिलकर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

भीटी के रिउना निवासी हरिनाथ के मुताबिक उनकी बहन अंतिमा जायसवाल का विवाह 19 जून 2018 को अकबरपुर क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर निवासी विपिन जायसवाल के साथ हुआ था। आरोप है कि पिछले करीब एक वर्ष से विपिन का किसी महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी अंतिता को होने पर उसने विरोध किया, जिसके बाद पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद और मनमुटाव होने लगा था।
विज्ञापन

रविवार की भोर करीब पांच बजे अंतिमा घर के बरामदे में साड़ी के फंदे से लटकती मिली। ससुराल पक्ष के लोगों ने बिना किसी को सूचना दिए महिला को नीचे उतारा और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मायके पक्ष के लोगों को करीब एक घंटे बाद फोन कर अंतिमा के फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की सूचना दी गई। इस पर भाई व अन्य परिवार के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई और मां ने लगाए गंभीर आरोप
भाई हरिनाथ का कहना है कि जिस स्थान पर अंतिमा का शव फंदे से लटका मिला, उसकी ऊंचाई जमीन से करीब सात फीट है। इसके साथ नीचे सोफा भी लगा हुआ था। आरोप है कि शनिवार की उनके बहन के पति विपिन, ननद रागनी, सास मीना देवी और ससुर विश्राम ने अंतिमा की हत्या करके सबूत मिटा दिए। मृतका के चेहरे पर चोट के निशान होने की बात भी कही जा रही है। वहीं शव गृह के बाहर अंतिमा की मां रामलली ने भी बेटी के उत्पीड़न का आरोप लगाया। कहा कि शनिवार की शाम अंतिमा ने उन्हें फोन कर अपने ऊपर हो रहे उत्पीड़न के बारे में बताया था। उन्होंने यह नहीं सोचा था कि रात में हुई यह बातचीत उनकी बेटी के साथ अंतिम बातचीत होगी। मृतका के दो पुत्र अभिनव (7) व अथर्व (5) का रो-रोकर बुरा हाल है।

ससुर की बिगड़ी तबीयत
ससुराल पक्ष के लोगों की ओर से बताया गया कि इस पूरे घटनाक्रम के बाद ससुर विश्राम की तबीयत बिगड़ गई। इस पर परिवार के लोगों ने उन्हें बसखारी मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामले की हो रही जांच
मायके पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा।
नितीश कुमार तिवारी, सीओ सिटी

अंतिमा (फाइल फोटो)

अंतिमा (फाइल फोटो)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed