सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   A young man set fire to the house, the cylinder exploded, four got burned

Ambedkar Nagar News: युवक ने घर में लगाई आग, सिलिंडर फटा, चार झुलसे

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
A young man set fire to the house, the cylinder exploded, four got burned
जलालपुर के फरीदपुर कोरड़ा गांव में एलपीजी सिलिंडर फटने के कारण ढही पड़ी घर की दीवार।संवाद
विज्ञापन
जलालपुर। कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर कोरड़ा गांव में पत्नी के मायके जाने से नाराज दिवाकर ने अपने ही घर में आग लगा दी। आग लगने के कुछ ही देर बाद घर में रखा एलपीजी गैस सिलिंडर फट गया, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। घटना के दौरान घर में फंसे दिवाकर को बचाने के प्रयास में तीन पड़ोसी भी झुलस गए। साथ ही घर में रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।

दिवाकर अपनी पत्नी चांदनी के साथ महाराष्ट्र के नासिक में रहकर मेहनत मजदूरी करता था। 14 अप्रैल को नासिक से गांव लौटे थे। चांदनी के अनुसार दिवाकर शराब पीकर अक्सर मारपीट करता था, जिससे परेशान होकर वह 31 मई को अपने मायके हंसवर चली गई थी। इसके बाद भी दोनों के मध्य विवाद की स्थिति बनी हुई थी। शुक्रवार तड़के करीब चार बजे दिवाकर ने अपने घर में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और लपटें रसोई घर तक जा पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच वहां रखा एलपीजी सिलिंडर तेज धमाके से साथ फट गया। हादसे के बाद आग और विकराल हो गई। घर की दीवार भरभराकर ढह गई। धमाके और चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पड़ाेसी आशुतोष रमन, उमाकांत और विशाल ने घर में घुसकर दिवाकर को बाहर निकाला। दिवाकर को बचाने के प्रयास में उसके साथ यह तीनों लोग भी झुलस गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक घर में रखा गृहस्थी का तमाम सामान जलकर नष्ट हो चुका था। कोतवाली प्रभारी अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रात में नशे में यूपी 112 पर लगाया था फोन
पड़ोसी आशुतोष रमन ने बताया कि गांव निवासी दिवाकर और उसकी पत्नी चांदनी के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। शुक्रवार रात करीब एक बजे दिवाकर ने शराब के नशे में यूपी 112 पर फोन भी लगाया था। इस पर दिवाकर को थाने आने की सलाह दी गई थी। हालांकि थाने न जाकर दिवाकर ने अपने ही घर को तबाह कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed