{"_id":"6a7f4ea0468278710700e948","slug":"abhimanyu-became-the-president-of-the-tanda-advocates-association-parasnath-the-secretary-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-162911-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: टांडा अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने अभिमन्यु, पारसनाथ महामंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: टांडा अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने अभिमन्यु, पारसनाथ महामंत्री
विज्ञापन
.अध्यक्ष अभिमन्यु यादव।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युतनगर। टांडा अधिवक्ता संघ के शुक्रवार को हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर अभिमन्यु यादव और महामंत्री पद पर पारसनाथ प्रजापति विजयी रहे। अभिमन्यु को 40 और पारसनाथ को 49 मत मिले। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह नजर आया।
चुनाव अधिकारी विद्याराम चौहान ने बताया कि अध्यक्ष पद के तीन प्रत्याशियों में अभिमन्यु यादव को 40, नरेंद्र प्रसाद पांडेय को 31 और दिलीप कुमार को 35 मत मिले। सर्वाधिक मत पाकर अभिमन्यु निर्वाचित हुए। चार प्रत्याशियों के मुकाबले में पारसनाथ प्रजापति को 49 मत मिले। संजीव प्रताप सिंह को 31, चंद्रेश वर्मा को 21 और इंद्रसेन वर्मा को चार मत मिले। पारसनाथ को महामंत्री घोषित किया गया।
कार्यकारिणी के छह पदाधिकारी दो दिन पहले निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम लाल राव, उपाध्यक्ष जमाल अख्तर, संयुक्त मंत्री अब्दुल माबूद, पुस्तकालय अध्यक्ष शरद कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष राम प्रसाद श्रीवास्तव और सदस्य कार्यकारिणी पद पर भाष्कर प्रसाद उपाध्याय चुने गए थे। अध्यक्ष व महामंत्री के परिणाम के साथ संघ की नई कार्यकारिणी का गठन पूरा हो गया। परिणाम के बाद अधिवक्ताओं ने विजेताओं को बधाई दी। समर्थकों ने उत्साह जताते हुए संगठन को मजबूत करने और अधिवक्ताओं से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी काम की उम्मीद व्यक्त की।