{"_id":"6a2d8d15e0865f3a1d0968c9","slug":"accused-arrested-in-62-million-land-fraud-case-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-158421-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 62 लाख की जमीन धोखाधड़ी मामले में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 62 लाख की जमीन धोखाधड़ी मामले में आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर क्षेत्र में 62 लाख रुपये की जमीन का फर्जी दस्तावेजों के सहारे रजिस्ट्री कराने के चर्चित मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर फर्जी पहचान बनाकर जमीन की बिक्री कराने और खरीदार से लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप है।
मामले में सुल्तानपुर निवासी अनिल वर्मा ने पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में आरोप लगाया था कि उन्होंने और उनके भाई सुनील वर्मा ने जुलाई 2024 में औरंगनगर-पहतीपुर स्थित एक भूखंड 62 लाख रुपये में खरीदा था। जमीन का बैनामा अशोक कुमार और अजय कुमार के नाम से कराया गया तथा दोनों के खातों में 31-31 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए। बाद में दाखिल-खारिज होने के बावजूद जब कब्जा लेने पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने जमीन को लेकर विवाद खड़ा कर दिया।
शिकायत के अनुसार इसके बाद एक अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर संपर्क कर उन्हें कथित रूप से ब्लैकमेल करना शुरू किया और जमीन विक्रेताओं के संदिग्ध आधार कार्ड भेजे। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जमीन सौदे में शामिल लोगों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी के जरिए 62 लाख रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन
मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी, कूटरचना और जालसाजी समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि शनिवार को उपनिरीक्षक संदीप कुमार विश्वकर्मा ने यादव नगर तिराहे के पास से आरोपी दुर्गेश कुमार पांडेय निवासी बेलवारी खान, थाना गोसाईगंज अयोध्या को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार इसके खाते में भी धोखाधड़ी की रकम ट्रांसफर की गई थी।