सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Biker falls from minor under suspicious circumstances, dies

Ambedkar Nagar News: संदिग्ध हालात में माइनर में गिरा बाइक सवार, मौत

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Biker falls from minor under suspicious circumstances, dies
शिवपूजन।फाइल फोटो
विज्ञापन
सद्दरपुर/हंसवर। हंसवर में बरही चौराहे के निकट बृहस्पतिवार रात संदिग्ध हालात में माइनर में गिरने से दाउदपुर निवासी शिवपूजन (32) की मौत हो गई।

छोटे भाई रामपूजन ने बताया कि शिवपूजन की पत्नी मंजू देवी अपने बच्चों के साथ मायके अकूतपुर गई हुई थीं। अपने बच्चों से मिलने के लिए शिवपूजन बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे बाइक से अकेले करीब 12 किमी दूर ससुराल के लिए निकले थे। वह बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे। रास्ते में बरही चौराहे से करीब 500 मीटर उत्तर दिशा में स्थित छोटी माइनर के पास बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। नहर में पानी नहीं था, लेकिन गिरने से उनके सिर पर चोट लग गई।
आसपास के लोगों को घटना की जानकारी देर से मिली। रात करीब 10.15 बजे परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल बेसुध अवस्था में शिवपूजन को मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। परिजन मौत किस वजह से हुई इसकी सटीक जानकारी अभी नहीं दे पा रहे हैं। दरअसल शिवपूजन के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिले हैं। सीओ टांडा शुभम कुमार ने बताया कि अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

शिवपूजन दाउदपुर गांव में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत से परिवार एक झटके में बिखर गया है। घर में बूढ़े माता-पिता रामचरन और कमला देवी इस हादसे से सदमे में हैं। पत्नी मंजू देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। चार मासूम बच्चे सक्षम (12), साक्षी (10) और दो वर्षीय जुड़वां श्रेष्ठ व शिवांश ननिहाल में थे। घर लौटने की खुशी उनके चेहरों पर थी, हर कोई पिता के आने का इंतजार कर रहा था। बच्चे बार-बार पूछ रहे थे कि पापा कब आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed