सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   By conducting a campaign, 5.07 lakh plants will be planted today

Ambedkar Nagar News: अभियान चलाकर आज रोपे जाएंगे 5.07 लाख पौधे

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
By conducting a campaign, 5.07 lakh plants will be planted today
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए श्रवणधाम में घाटों व नदियों की हुई स
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पांच जून जनपद में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण व जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम का आयोजन श्रवण धाम में होगा, जहां प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर की मौजूदगी में पौधरोपण किया जाएगा।
Trending Videos

डीएम ईशा प्रिया ने बताया कि इस वर्ष जिले को कुल 37,00,530 पौधे रोपित करने का लक्ष्य मिला है, जिसमें वन विभाग 16 लाख व अन्य विभाग 21,00,530 पौधे लगाएंगे। पर्यावरण दिवस के मौके पर कुल 5.07 लाख पौधे रोपे जाएंगे, जिसमें शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोग प्रतिभाग करेंगे। वन विभाग की ओर से प्रभारी मंत्री के आगमन को देखते हुए श्रवण धाम में विशेष तैयारियां की गई हैं। यहां प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर के अलावा एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय, विधायक कटेहरी धर्मराज निषाद, डीएम ईशा प्रिया, सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला समेत तमाम अधिकारी व जनप्रतिनिधि पौधे रोपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद प्रभारी मंत्री लोरपुर ताजन स्थित वन विभाग की नर्सरी का निरीक्षण करेंगे, जहां जुलाई में होने वाले वृहद पौधरोपण की तैयारियों को परखेंगे। डीएफओ उमेश तिवारी ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस की थीम प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए... के आधार पर शपथ, जागरूकता रैलियां, गोष्ठियां, स्वच्छता अभियान चलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed