सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Storm and rain blew away the electricity of 100 villages

Ambedkar Nagar News: आंधी-बारिश ने उड़ा दी 100 गांवों की बिजली

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Storm and rain blew away the electricity of 100 villages
जलालपुर बसखारी मार्ग पर अजनपुर गांव के पास आंधी से धराशायी हुआ बिजली खंभा। स्रोत विभाग
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जलालपुर तहसील क्षेत्र में बुधवार शाम आई तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचा दी। जलालपुर ओल्ड, मंगुराडिला और मालीपुर में 50 से ज्यादा बिजली के खंभे टूट गए। साथ ही छह स्थानों पर ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। इसके चलते 100 गांवों की करीब एक लाख आबादी की बिजली आपूर्ति ठप है। उधर, कन्नूपुर गांव में कई पोल्ट्री और बकरी पालन फार्म क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे लगभग 50 लाख रुपये का नुकसान का अनुमान है।

बुधवार की शाम तेज आंधी से जलालपुर क्षेत्र में 50 बिजली के खंभे टूटने के साथ ही छह ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। जलालपुर में कल्याणपुर, रफीगंज, मंगुराडिला, कासिमपुर कर्बला उपकेंद्रों से करीब 200 गांवों को बिजली आपूर्ति दी जाती है। बुधवार की शाम आई तेज आंधी और बारिश से कई मंगुराडिला सहित अन्य गांव की मुख्य बिजली लाइन के खंभे टूटने से 150 गांवों की एक लाख आबादी की बिजली गुल हो गई। इसके अलावा वाजिदपुर से मालीपुर उपकेंद्र पर आने वाली 33 केवीए मुख्य बिजली लाइन पर बड़ागांव में बिजली के तीन खंभे टूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवसरा फीडर पर बसिया जिरवैया के पास पेड़ गिरने से 25 केवीए ट्रांसफार्मर, पांच खंभा और जिंदासपुर में एक खंभा, भदोई फीडर पर तीन खंभा टूट गया। इसके चलते मालीपुर, भदोही सुरहुरपुर, करमसिरपुर, कुल्हियापट्टी, बसियां हासिमपुर, देवतरा उतरला सिवलीपुर समेत अन्य गांवों की बिजली गुल हो गई। बिजली कर्मी जब फाॅल्ट खोजने निकले तो अजनापारा, बडागांव में खंभा व ट्रांसफार्मर, रुकुनपुर में बिजली तार व खंभे टूटे मिले।
विज्ञापन
Trending Videos

शाम हो जाने के चलते खंभों को लगाया नहीं जा सका। बृहस्पतिवार की सुबह जिला मुख्यालय से खंंभों को मंगवाने के बाद युद्ध स्तर पर टूटे खंभों को लगाने का कार्य शुरू कराया गया। अधिशासी अभियंता व एसडीओ बिजली कर्मियों के साथ 33 केवीए मुख्य लाइन की मरम्मत कराने में देर शाम तक जुटे रहे। एक्सईएन झब्बूराम ने बताया कि जलालपुर की आपूर्ति बुधवार की रात बहाल करा दी गई थी। मालीपुर मुख्य लाइन की मरम्मत का कार्य पूरा कराकर जल्द आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed