{"_id":"6a21b05e7517d3d98206a1eb","slug":"married-woman-burnt-to-death-accused-of-dowry-death-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-157823-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: विवाहिता की जलकर मौत, दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: विवाहिता की जलकर मौत, दहेज हत्या का आरोप
विज्ञापन
संगीता।फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भीटी (अंबेडकरनगर)। भीटी क्षेत्र के रानी का पूरा (बढ़ई का पूरा) गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर विवाहिता की मौत हो गई। घटना के बाद मायके पक्ष ने पति समेत छह लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जलाकर मारने का आरोप लगाया है।
नसिरपुर बरवा अकबरपुर निवासी संगीता (26) का विवाह तीन वर्ष पहले रानी का पूरा निवासी राम निहाल विश्वकर्मा से हुआ था। संगीता मंगलवार रात घर की छत पर सो रही थीं। बताया जाता है कि मच्छरों से बचाव के लिए पास में मॉर्टीन जलाई गई थी। देर रात अचानक आग लगने से संगीता गंभीर रूप से झुलस गईं। उन्हें बचाने के प्रयास में पति राम निहाल का हाथ भी झुलस गया था। परिजन गंभीर हालत में संगीता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीटी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत में सुधार न होने पर उन्हें लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान भेजा गया। यहां से ट्राॅमा सेंटर रेफर किए जाने के दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई।
मृतका के पिता गोरेलाल विश्वकर्मा निवासी नसिरपुर बरवा अकबरपुर ने आरोप लगाया कि उनकी पुत्री को विवाह के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने पति सहित छह लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि उपचार के दौरान संगीता ने अपने बयान में कहा था कि सोते समय माॅर्टीन से चटाई में आग लग गई थी, जिससे वह झुलस गईं। पुलिस के अनुसार मृतका के बयान का वीडियो भी बनाया गया है। अभी तक मायके पक्ष की ओर से कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos