सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Commercial cylinders are not available, problems have increased in weddings

Ambedkar Nagar News: नहीं मिल रहे कॉमर्शियल सिलिंडर, शादी-ब्याह में बढ़ी परेशानी

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Commercial cylinders are not available, problems have increased in weddings
जलालपुर के नगपुर स्थित भारत गैस एजेंसी पर कमर्शियल गैस लेने के लिए मौजूद लोग।संवाद
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। तहसील क्षेत्र में कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की भारी किल्लत से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि एसडीएम से अनुमति मिलने के बाद भी लोगों को गैस एजेंसियों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं लेकिन शादी ब्याह के लिए जरूरत के मुताबिक सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं।
Trending Videos

नगपुर के पास स्थित भारत गैस एजेंसी पर पहुंचे लोगों ने बताया कि अप्रैल माह में शादी-विवाह का सीजन होने के कारण गैस की मांग बढ़ गई है, लेकिन आपूर्ति बेहद कम है। इसका सीधा असर अब कार्यक्रमों के आयोजन पर पड़ रहा है। लोग मेन्यू में कटौती करने को मजबूर हैं। जमौली निवासी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि उनके यहां तेरहवीं का कार्यक्रम था, जिसमें करीब 1000 लोगों के भोजन की व्यवस्था करनी थी। उन्हें पांच सिलिंडर की जरूरत थी लेकिन एसडीएम से अनुमति मिलने के बाद भी एजेंसी ने सिर्फ दो सिलिंडर ही उपलब्ध कराए। अब उन्हें लकड़ी का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगन्नाथ ने बताया कि 24 मई को होने वाली शादी के लिए करीब सात सिलिंडर की आवश्यकता है, लेकिन एजेंसी की से स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा है। आदित्य कुमार ने भी ऐसी समस्या बताते हुए कहा कि 26 अप्रैल को उनकी बेटी की शादी के लिए पांच सिलिंडर चाहिए थे, लेकिन एक ही मिला है। मठिया निवासी सुरजीत ने बताया कि उन्होंने मार्च में बुकिंग कराई थी और डिलीवरी का मैसेज भी आया लेकिन सिलिंडर नहीं मिला। दोबारा अप्रैल में बुकिंग कराने के बाद भी उन्हें गैस नहीं मिल रही है और तेज धूप में एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
गैस एजेंसी के मैनेजर राम केवल यादव ने बताया कि कॉमर्शियल सिलिंडर सीमित संख्या में उपलब्ध हैं। एसडीएम के आदेश के बाद उपभोक्ताओं को सिक्योरिटी के आधार पर सिलिंडर दिया जा रहा है, जिसमें 2400 रुपये सिक्योरिटी और 2262 रुपये सिलिंडर के लिए जमा करने होते हैं। उन्होंने बताया कि एजेंसी को 29 सिलिंडर वितरित करने हैं, जबकि स्टॉक में केवल 13 ही उपलब्ध हैं, जिससे समस्या उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed