सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Farmer killed by axe attack on neck

Ambedkar Nagar News: गर्दन पर कुल्हाड़ी से हमला कर किसान की हत्या

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Farmer killed by axe attack on neck
जैतपुर के आसापार गांव में घटना स्थल पर पुलिस अ​​धिकारियों से बातचीत करतीं एसपी प्राची सिंह। संव
विज्ञापन
जलालपुर। जैतपुर के आसापार गांव में शनिवार रात करीब 12 बजे घर के बाहर सो रहे किसान संतोष तिवारी की गर्दन पर हमलावर ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर जख्मी कर दिया गया। शोर सुनकर उठी किसान की पत्नी को देख हमलावर गर्दन में कुल्हाड़ी फंसी छोड़कर भाग निकले। संतोष को अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। एएसपी पूर्वी डॉ. जयवीर सिंह ने फोरेंसिक टीम ने साथ घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल हत्या के कारण पता नहीं चल पाए हैं। एसपी प्राची सिंह ने खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की हैं।
Trending Videos

आसापार निवासी संतोष तिवारी (50) खेती करने के साथ ही पशुपालन भी करते थे। शनिवार शाम गांव निवासी पप्पू सिंह की बरात जलालपुर के कन्नूपुर गांव गई थी। इस शादी में वह अपने मित्र आसापार निवासी शैलेंद्र, भतीजे अंकुर तिवारी व गांव के ही चंद्रशेखर के साथ शामिल होने कार से गए थे। रात 11:20 बजे वापस लौटने के बाद घर से 100 मीटर दूर अपने गोशाला के बाहर अपनी चारपाई पर सो गए थे। उनके पास में ही दूसरी चारपाई पर उनकी पत्नी कमला देवी भी सो रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब 12 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने संतोष तिवारी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से ताबडतोड़ प्रहार कर दिए। पति की चीख सुनकर कमला देवी जाग गईं। इस पर हमलावर ने जल्दबाजी में गर्दन में कुल्हाड़ी फंसी छोड़ दी जबकि उसका बेत साथ लेकर भागने लगा। महिला ने लोअर-टीशर्ट पहने युवक का पीछा किया, लेकिन वह भाग निकला। उनकी चीख-पुकार सुनकर पुत्र कृतज्ञ व अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसके बाद गंभीर अवस्था में परिजन संतोष को लेकर सीएचसी नगपुर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुत्र कृतज्ञ ने किसी भी रंजिश से इन्कार किया है। एसपी प्राची सिंह ने बताया कि सभी बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है। प्राथमिक पूछताछ में कोई रंजिश की बात सामने नहीं आई है। तीन टीमों ने जांच शुरू कर दी है, जल्द ही कातिल को गिरफ्तार कर घटना का राजफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed