{"_id":"69b5ad4f0d1e8b875f040e37","slug":"complainants-are-not-getting-justice-in-the-police-station-resolution-day-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-152394-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: थाना समाधान दिवस में फरियादियों को नहीं मिल रहा न्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: थाना समाधान दिवस में फरियादियों को नहीं मिल रहा न्याय
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। हालत यह है कि फरियादियों को चक्कर लगाना पड़ रहा है। शनिवार को जिले के सभी 18 थानों पर समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें कई फरियादी ऐसे रहे, जो कई बार शिकायत लेकर आ चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका। ऐसे में लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। कहीं पर तो समय से पहले ही अधिकारी थाने से चले गए। ऐसे में समाधान दिवस केवल औपचारिकताएं बनकर रह गया। -- -- -- -- -- --
राजस्व के मामलों का नहीं हो रहा समाधान
जलालपुर के फरीदपुर कोरडा निवासी संतराम ने बताया कि रास्ते का चौड़ीकरण किया जाना है, सिर्फ पैदल व बाइक ही घर तक जा पाती है। स्वास्थ्य सेवाओं जैसी गाड़ियां घर तक नहीं पहुंच पाती हैं, खेती किसानी के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली नहीं निकल पाती है। कई बार इस रास्ते के निर्माण के लिए समाधान दिवस में गुहार लगा चुका हूं, लेकिन अभी तक इसका निराकरण नहीं हो सका है।
-- -- -- -- -- -- -
लगा रहे चक्कर, नहीं हो रहा समाधान
आलापुर के हिसामुद्दीनपुर पिपरा निवासी राजेंद्र कुमार ने बताया कि उनके घर का निमार्ण कार्य हो रहा है। इसके लिए उन्होंने बॉथरूम के लिए घर के सामने जमीन छोड़ रखी थी। जिस पर विपक्षियों की ओर से लगातार विवाद किया जाता है। इसके समाधान के लिए वह कई बार थाना के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन समस्या का हल अब तक नहीं हो सका है।
-- -- -- -- -- -- -- -
दिव्यांग को नहीं मिल रहा न्याय
टांडा तहसील के हंसवर थाने पर आयोजित समाधान दिवस में क्षेत्र के पलटू पीपर निवासी चंद्रभान पैरों से दिव्यांग हैं। उन्होंने बताया कि उनकी जमीन जिसका उनके पास बैनामा है। इसके बाद भी उन्हें कब्जा नहीं मिल पा रहा है। अब तक वह पांच बार अपनी समस्या को लेकर आए लेकिन अधिकारी केवल आश्वसन देकर वापस लौटा देते हैं।
Trending Videos

ओम प्रकाश शर्मा

ओम प्रकाश शर्मा

ओम प्रकाश शर्मा

ओम प्रकाश शर्मा