सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Invitation to accident, pole hanging for four months

Ambedkar Nagar News: हादसे को दावत, चार माह से लटका पोल

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 15 Mar 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Invitation to accident, pole hanging for four months
जलालपुर क्षेत्र के नेवादा फीडर के जफ्फरपुर सुकरौली गांव में नवंबर 2025 से क्षतिग्रस्त पड़ा विद्
विज्ञापन
जलालपुर। जलालपुर के नेवादा फीडर के अंतर्गत जफ्फरपुर सुकरौली ग्राम सभा में बीते नवंबर से 11 केवी हाई वोल्टेज लाइन का एक खंभा टूटकर लटका हुआ है।
Trending Videos

स्थानीय लोगों द्वारा कई बार शिकायत करने के बावजूद विद्युत विभाग ने अब तक इसकी मरम्मत की जहमत नहीं उठाई है। इस मार्ग से प्रतिदिन लगभग 4,000 लोगों का आवागमन होता है। टूटे हुए पोल के कारण खेतों में काम करने वाले किसान, स्कूल जाने वाले मासूम बच्चे और राहगीर हर वक्त जान जोखिम में डालकर यहां से गुजरने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने फोन और लिखित आवेदन के माध्यम से बार-बार विभाग को खतरे से आगाह किया, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों में डर है कि यह पोल कभी भी बड़े हादसे का सबब बन सकता है।
क्या कहते हैं ग्रामीण

स्थानीय निवासी चंद्रभान गौड़ के अनुसार खंभा पिछले नवंबर से टूटा हुआ है, लेकिन विभाग ने अब तक इसकी सुध नहीं ली है। वहीं, हरिचंद शुक्ला ने कहा कि 11,000 वोल्ट की हाई-टेंशन लाइन खतरनाक तरीके से लटक रही है, जो किसी भी समय जानलेवा साबित हो सकती है। विजय नारायण शुक्ला ने कहा कि इसी रास्ते से प्रतिदिन स्कूली बच्चे और निजी बसें गुजरती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही मरम्मत का कार्य कराया जाएगा
टीम को पोल बदलने के आदेश दे दिए गए हैं और जल्द ही मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। ग्रामीणों से अपील है कि वे इस मार्ग से सावधानीपूर्वक गुजरें और बिजली की लाइनों के पास किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें।

- मुकेश कुमार,एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed