{"_id":"6a81f4ad85283de36601dc50","slug":"death-of-a-villager-and-an-elderly-woman-in-road-accidents-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-162965-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सड़क हादसों में ग्रामीण व वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सड़क हादसों में ग्रामीण व वृद्धा की मौत
विज्ञापन
विजय बहादुर यादव (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेसुल्तानपुर। क्षेत्र के अन्नूपूर गांव में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार विजय बहादुर यादव (52) की मौत हो गई। अकबरपुर क्षेत्र में शनिवार देर शाम सड़क पार करते समय वृद्धा तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गईं, हादसे में उनकी जान चली गई।
महारमपुर फुलवरिया सत्यवीर के मुताबिक रविवार की सुबह उनके बड़े पिता विजय बहादुर अपने भांजे अवनीश के साथ बाइक से कम्हरिया घाट स्नान करने गए थे। स्नान के बाद वह जल लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान वह जहांगीरगंज-कम्हरिया सड़क मार्ग पर स्थित अन्नूपूर गांव में भतीजे की तेरहवीं संस्कार के लिए कच्चे मिट्टी के बर्तन खरीदने लगे। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। विजय बहादुर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में अवनीश को भी चोट आई। वहीं, चालक पिकअप लेकर भाग निकला। थानाध्यक्ष तनुज पाल ने बताया कि पिकअप की पहचान कर ली गई है। कार्रवाई की जा रही है।
जिस घर में भतीजे की तेरहवीं की तैयारियां चल रही थी, वहां अचानक एक और मौत ने गहरा सदमा दिया। एक ही परिवार में कुछ ही दिनों के अंतराल पर हुई दो मौतों से गांव का माहौल गमगीन है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी सुनीता बदहवास हैं। वहीं, भाई संजय बेटे के बाद अब भाई की भी मौत हो जाने से पूरी तरह टूट गए।
विज्ञापन
वहीं, अकबरपुर क्षेत्र में शनिवार देर शाम सड़क पार करते समय शीला देवी (60) की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतका के बेटे सुनील के अनुसार, उनका घर अकबरपुर-जलालपुर मुख्य मार्ग पर खानपुर मौहरिया गांव में है। शनिवार देर शाम करीब आठ बजे उनकी मां शीला देवी सड़क के दूसरी ओर स्थित हैंडपंप से पानी लेकर सड़क पार कर रही थीं। तभी जलालपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बाइक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया और घायल शीला देवी को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा
सद्दरपुर। सड़क हादसे में जयपुर में घायल मोहन कुमार (32) की शनिवार की रात टांडा के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक अकबरपुर के भाउपुर रूकनुद्दीनपुर निवासी मोहन कुमार जयपुर में पीओपी का काम करते थे। 12 अगस्त को जयपुर में एक पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी थी। परिजनों ने 13 अगस्त को अंबेडकरनगर के टांडा स्थित पूर्वांचल ट्राWमा सेंटर में भर्ती कराया था, जहां शनिवार की रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दो भाइयों में मोहन कुमार छोटे थे, जबकि बड़े भाई सोहनलाल हैं। मृतक का चार माह पूर्व ही विवाह हुआ था। पति की मौत के बाद पत्नी सविता का रो-रोकर बुरा हाल है। (संवाद)