{"_id":"6a81f50fcd8294c1e006eccf","slug":"relief-from-drizzle-then-the-heat-increased-again-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-162967-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बूंदाबांदी से मिली राहत, फिर बढ़ी गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बूंदाबांदी से मिली राहत, फिर बढ़ी गर्मी
विज्ञापन
रविवार दोपहर मौसम बदलने के बाद टांडा मार्ग पर बूंदाबांदी के बीच निकलते लोग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। लगातार पड़ रही गर्मी के बीच रविवार दोपहर करीब तीन बजे मौसम अचानक बदल गया। सुबह की तेज धूप के बाद दोपहर में आसमान में बादल छा गए। अकबरपुर सहित कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे लोगों को गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली।
रविवार सुबह से ही तेज धूप के कारण तपिश महसूस हो रही थी। दोपहर के समय गर्मी और उमस से लोग परेशान थे। बारिश होने के बाद लोगों को कुछ राहत मिली। बारिश थमने के बाद भी आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। शाम होते ही दोबारा गर्मी बढ़ गई। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लोगों को उम्मीद थी कि तेज बारिश हुई तो उमस और गर्मी से और राहत मिलेगी और खेती-किसानी में भी आसानी होगी, लेकिन यह राहत महज कुछ देर के लिए ही रही।
कृषि वैज्ञानिक रामजीत ने बताया कि मौसम में उलटफेर हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर बारिश होती है तो किसानों को काफी राहत मिल सकती है। वर्तमान में किसान भी गर्मी और उमस से परेशान हैं। यह बारिश फसलों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।