{"_id":"6a81f52406f67488f30cfaed","slug":"minor-victim-gave-birth-to-a-baby-girl-in-the-ambulance-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-162940-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: नाबालिग पीड़िता ने एंबुलेंस में बच्ची को दिया जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: नाबालिग पीड़िता ने एंबुलेंस में बच्ची को दिया जन्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलापुर। जहांगीरगंज क्षेत्र की रहने वाली 12 वर्षीय नाबालिग का शनिवार को अस्पताल पहुंचने से पहले ही एंबुलेंस में प्रसव हो गया। प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर ले जा रहे थे। रास्ते में ही नाबालिग ने बच्ची को जन्म दे दिया। इसके बाद एंबुलेंस से जच्चा-बच्चा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पहुंचाया गया।
चिकित्सक डॉ. आशीष राय ने बेहतर चिकित्सकीय निगरानी के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। दोनों की हालत फिलहाल ठीक बताई गई है। मामले में नाबालिग की मां ने 20 जुलाई को जहांगीरगंज थाने में तहरीर दी थी। इसमें एक युवक पर नाबालिग के साथ संबंध बनाने, शादी का झांसा देने और बाद में शादी से इन्कार करने का आरोप लगाया गया था।
शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी। थानाध्यक्ष रितेश पांडेय ने बताया कि आरोपी वर्तमान में जेल में बंद है। पुलिस प्रकरण की विवेचना कर रही है। (संवाद)