सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Death of a young man living in Gurgaon, happiness turns into mourning

Ambedkar Nagar News: गुड़गांव में रह रहे युवक की मौत, मातम में बदलीं खुशियां

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 30 Apr 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Death of a young man living in Gurgaon, happiness turns into mourning
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर। राजेसुल्तानपुर के नथमलपुर हेठरिया गांव में उस समय कोहराम मच गया, जब परिवार में शादी की तैयारियों के बीच एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर आ गई।
Trending Videos

गांव निवासी अनिल वर्मा (44) पुत्र रामलगन वर्मा रोजगार के सिलसिले में गुड़गांव में रह रहे थे। परिजनों के अनुसार 27 अप्रैल को उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसकी सूचना 28 अप्रैल को गुड़गांव पुलिस ने परिवार को दी। परिजन वहां पहुंचे जहां पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार को शव गांव लाया गया। शव घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी रिंकू देवी, पुत्री रिया, पुत्र आदर्श और मां ज्ञानमती सहित सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अनिल के छोटे भाई राहुल का तिलक 1 मई को और शादी 7 मई को तय थी। घर में खुशी का माहौल था, लेकिन अचानक आई इस दुखद खबर ने सारी खुशियों को मातम में बदल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed