{"_id":"69e903b5079b16f93a0a6fd3","slug":"death-of-maharaja-maheshwar-singh-of-hanswar-state-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-154906-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: हंसवर स्टेट के राजा महेश्वर सिंह का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: हंसवर स्टेट के राजा महेश्वर सिंह का निधन
विज्ञापन
राजा महेश्वर सिंह। फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुलेमपुर/बसखारी। हंसवर स्टेट के राजा देवेंद्र बहादुर सिंह उर्फ महेश्वर सिंह (84) का लंबी बीमारी के बाद बुधवार दोपहर करीब 12 बजे निधन हो गया।
राजा महेश्वर सिंह क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित परिवार से जुड़े थे और सामाजिक स्तर पर उनकी पहचान एक सम्मानित व्यक्तित्व के रूप में रही है।
राजा महेश्वर सिंह बसखारी ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह के चाचा थे। परिवार में उनकी पत्नी रेनू और पुत्र सावितेंद्र सिंह हैं। वहीं, एक पुत्र बृजेंद्र सिंह का कुछ वर्ष पूर्व आकस्मिक निधन हो चुका है। राजा महेश्वर सिंह का अंतिम संस्कार बुधवार शाम करीब पांच बजे टांडा स्थित महादेवा घाट पर किया गया। परिजनों के साथ-साथ क्षेत्र के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भी पहुंचकर अंतिम विदाई दी।
जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस दौरान समाजसेवी डिंपल सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मो. मक्की उपस्थित रहे। सभी ने राजा महेश्वर सिंह के सामाजिक योगदान को याद किया।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X