सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Man charged with third-degree torture while in police custody

Ambedkar Nagar News: पुलिस हिरासत में युवक को थर्ड डिग्री टॉर्चर करने का आरोप

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Man charged with third-degree torture while in police custody
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर । राजेसुल्तानपुर में शराब के नशे में गाली-गलौज करने के मामले हिरासत में लिए गए देवरिया बुजुर्ग निवासी युवक अंकित तिवारी को थर्ड डिग्री टॉर्चर करने का आरोप पुलिस पर लगा है। आरोप है कि पुलिस ने युवक को बिना कैमरे वाले कमरे में ले जाकर बेरहमी से पीटा और शिकायत करने पर दोबारा पिटाई करने की धमकी दी।
Trending Videos

पीड़ित अंकित तिवारी के अनुसार सोमवार को एक विवाद के सिलसिले में पुलिस उन्हें थाने ले गई थी। यहां एक कमरे में बंद कर रात में कई बार तीन पुलिस कर्मियों ने बेल्ट से पिटाई की गई। इससे उसके शरीर के कई अंगों पर चोटें आई हैं। युवक का कहना है कि पुलिस कर्मियों ने मानसिक रूप से भी प्रताड़ना दी। उन्हें रातभर जागने पर मजबूर किया गया और लगातार धमकाया जाता रहा। अंकित तिवारी ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 6 बजे पुलिस ने उनका शांतिभंग में चालान कर दिया। इसके बाद जब उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया जा रहा था तब भी पुलिसकर्मियों ने कथित रूप से उन्हें चेतावनी दी कि यदि उन्होंने कहीं शिकायत की तो उन्हें गंभीर धाराओं में फंसा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से आहत युवक ने पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत दर्ज कराई है और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस बीच अंकित का भी वीडियो और ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसकी ओर से गाली देने की बात कही जा रही है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल ऑडियो व वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने राहुल नामक व्यक्ति ने एक्स हैंडल पर शिकायत की थी कि अंकित तिवारी गाली-गलौज कर रहा है। इसके बाद युवक को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान किया गया था। युवक को चोटें कैसे आंई, इसकी जांच कराई जा रही है। अंकित पर पहले से ही राजेसुल्तानपुर थाने में चार मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed