{"_id":"6a73728c23d2cc7bc202bea7","slug":"diversion-will-be-in-effect-parking-area-marked-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-162250-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: लागू रहेगा डायवर्जन, पार्किंग स्थल चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: लागू रहेगा डायवर्जन, पार्किंग स्थल चिह्नित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सात अगस्त को गोविंद साहब धाम में प्रस्तावित जनसभा को लेकर पुलिस ने विस्तृत यातायात व डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। जनसभा के दौरान बसों और निजी वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं, जबकि अंतिम पड़ाव से लोगों को पैदल कार्यक्रम स्थल तक पहुंचना होगा।
एसपी प्राची सिंह ने बताया कि आलापुर, जहांगीरगंज, अकबरपुर, बसखारी, टांडा, जलालपुर, मालीपुर और आजमगढ़ की ओर से आने वाली सभी बसों को न्यौरी फ्लाईओवर होते हुए जलालपुर रोड स्थित अमोला बुजुर्ग में सड़क के बाईं ओर पार्क कराया जाएगा। यहां से छोटे वाहनों से लोगों को सर्किट हाउस पहुंचाया जाएगा, जहां से जनसभा स्थल तक पैदल जाना होगा।
मालीपुर की ओर से आने वाले चार पहिया और दो पहिया वाहनों को रुस्तमपुर से दाईं ओर दाऊतपुर स्थित सुनील सिंह की बाग में पार्क कराया जाएगा। वहीं, आलापुर, जहांगीरगंज, टांडा और बसखारी की ओर से आने वाले छोटे वाहनों को न्यौरी फ्लाईओवर के नीचे से जलालपुर रोड होते हुए रुस्तमपुर से बाईं ओर दाऊतपुर में निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़ा कराया जाएगा। वहां से भी लोगों को सर्किट हाउस के रास्ते पैदल कार्यक्रम स्थल तक जाना होगा।
विज्ञापन
अमड़ी टोल प्लाजा से हेलीपैड तक का मार्ग केवल कंटिजेंसी रूट के रूप में सुरक्षित रहेगा। ग्रामीण बैंक, लोहा मंडी में पुलिस और प्रशासनिक वाहनों की पार्किंग होगी, जबकि कोतवाली मेला गोविंद साहब के पास वीआईपी और वीवीआईपी वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सात अगस्त को जारी ट्रैफिक प्लान का पालन करें।