सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Doctors filed a case in court, interview postponed

Ambedkar Nagar News: चिकित्सकों ने न्यायालय में दायर किया वाद, टला साक्षात्कार

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 30 Apr 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Doctors filed a case in court, interview postponed
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अलग-अलग स्थानों पर नए चिकित्सकों की भर्ती के लिए कराए जाने वाले साक्षात्कार पर उच्च न्यायालय ने रोक लगा दी है। जवाब के लिए सीएमओ को चार सप्ताह का समय दिया गया है।
Trending Videos

पिछले माह डीएम की अध्यक्षता में हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में तीन चिकित्सकों को हटाया गया गया था। यह सभी चिकित्सक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा पर काम कर रहे थे। इनमें डॉ. विजय शंकर नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहजादपुर व डॉ. अंजू आरा व डॉ. एकलाख सीएचसी बसखारी शामिल थे। इन तीनों को दायित्व में लापरवाही बरतने पर संविदा समाप्त करने की कार्रवाई की गई थी। इन भर्तियों के विरुद्ध तीनों डॉक्टरों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के लखनऊ खंड पीठ में विशेष याचिका दाखिल की थी। न्यायालय ने डॉ. एकलाख की अपील पर सुनवाई करते हुए सीएमओ को काउंटर एफिडेविट दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। तब तक के लिए चयन प्रक्रिया रुक गई है। सीएमओ डॉ. संजय कुमार शैवाल ने बताया कि चार सप्ताह का समय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed