{"_id":"6a6a3617803510afd207b837","slug":"elderly-motorcyclist-killed-after-being-hit-by-a-nilgai-relative-injured-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-161657-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: वनरोज की चपेट में आने से बाइक सवार वृद्ध की मौत, रिश्तेदार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: वनरोज की चपेट में आने से बाइक सवार वृद्ध की मौत, रिश्तेदार घायल
Wed, 29 Jul 2026 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 29 Jul 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सद्दरपुर। अकबरपुर इलाके में टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कसेरूआ के निकट सड़क पार कर रहे वनरोज की चपेट में आने से 60 वर्षीय वृद्ध रामानंद की मौत हो गई, जबकि हेलमेट पहने होने के कारण बाइक चला रहे रिश्तेदार वेदप्रकाश मामूली रूप से चोटिल हुए।
बसखारी के भिदुड़ निवासी रामदयाल ने बताया कि उनके चाचा रामानंद अपने रिश्तेदार वेदप्रकाश के साथ बुधवार को सुबह करीब 10 बजे कटेहरी के दियापुर में एक रिश्तेदारी में जाने के लिए बाइक से घर से निकले थे। जब वे टांडा-बांदा हाईवे पर कसेरूआ के पास पहुंचे, तो अचानक सड़क पर वनरोज आ गया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर एक अन्य वनरोज से बाइक टकरा गई। इस टक्कर से दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। हेलमेट पहने होने के कारण वेदप्रकाश को मामूली चोटें आईं लेकिन पीछे बैठे रामानंद गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। रामानंद की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान दोपहर एक बजे उनकी मौत हो गई। वेदप्रकाश का इलाज अभी भी अस्पताल में चल रहा है।
इस दुर्घटना से रामानंद के परिवार में मातम पसर गया है। उनकी पत्नी श्रीमती का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक रामानंद के तीन बेटे रामसहाय, रमाकांत, रामसुंदर और चार बेटियां ऊषा, निशा, मनीषा और पुनीता हैं। छोटे भाई रामसुंदर अविवाहित हैं, जबकि अन्य सभी की शादी हो चुकी है। इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह पुष्टि हुई है कि वनरोज की चपेट में आने से ही वृद्ध की मौत हुई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।