फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Saryu's water level drops by three centimeters; administration continues monitoring.

Ambedkar Nagar News: सरयू का जलस्तर तीन सेंटीमीटर घटा, प्रशासन की निगरानी जारी

Wed, 29 Jul 2026 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 29 Jul 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Saryu's water level drops by three centimeters; administration continues monitoring.
सरयू की धारा
राजेसुल्तानपुर। सरयू नदी के जलस्तर में बुधवार को तीन सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई। नदी का जलस्तर घटकर 84.45 मीटर पर पहुंच गया है, हालांकि निचले इलाकों में अभी भी पानी भरा हुआ है। संभावित कटान को देखते हुए प्रशासन और बाढ़ खंड की टीमें सतर्क हैं तथा सुरक्षा कार्य तेज कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


बुधवार को सरयू का जलस्तर 84.48 मीटर से घटकर 84.45 मीटर दर्ज किया गया। नदी फिलहाल खतरे के निशान से 1.11 मीटर नीचे बह रही है। जलस्तर में कमी के बावजूद मांझा क्षेत्र के कुछ स्थानों पर कटान की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन


बाढ़ कार्य खंड अयोध्या की ओर से मांझा क्षेत्र के इटौरा ढोलीपुर गांव के पूर्वी हिस्से में कटान रोकने के लिए बंबू क्रेट लगाए जा रहे हैं। अब तक करीब 13 स्थानों पर बंबू क्रेट लगाए जा चुके हैं और कार्य लगातार जारी है। एसडीएम धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सरयू का जलस्तर घटा है और नदी अभी खतरे के निशान से नीचे बह रही है। क्षेत्र में फिलहाल कहीं कोई गंभीर समस्या नहीं है। प्रशासन की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed