{"_id":"69b5ac66ebaa38bff603a454","slug":"emphasis-on-playing-an-active-role-in-getting-100-enrolment-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-152362-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: शत-प्रतिशत नामांकन कराने में सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: शत-प्रतिशत नामांकन कराने में सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर। ब्लॉक संसाधन केंद्र रामनगर में आउट ऑफ स्कूल बच्चों के लिए तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। इस महत्वपूर्ण पहल का उद्देश्य उन बच्चों को चिन्हित कर शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है, जो विभिन्न कारणों से विद्यालय से बाहर हैं या नामांकन के बावजूद लगातार अनुपस्थित रहते हैं।
यह प्रशिक्षण दो बैचों में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्राथमिक विद्यालय के 39 और उच्च प्राथमिक विद्यालय के 44 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) धनपति यादव ने प्रशिक्षण के दौरान बताया कि छह से 14 वर्ष आयु वर्ग के किसी भी बच्चे को शिक्षा से वंचित न रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए, शिक्षकों को घर-घर जाकर सर्वेक्षण करने, अभिभावकों से संवाद स्थापित करने और बच्चों को विद्यालय में नामांकित कराने के लिए प्रेरित करने का कार्य सौंपा गया है। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को सर्वेक्षण प्रक्रिया, बच्चों की पहचान, नामांकन और उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने के प्रभावी तरीकों की जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम में संदर्भदाता विनय चतुर्वेदी, शैलेंद्र, ईशान श्रीवास्तव, अभिषेक, मंशाराम सहित शिक्षक अखिलेश चौधरी, देवेंद्र, मो. आजम, अलाउद्दीन, अंजनी, शैलेश, सिंगारी देवी, रजनी मिश्रा, नकुल धुरिया आदि उपस्थित रहे।
Trending Videos