{"_id":"6a25a5ebe3d9705fcf0075e8","slug":"father-beaten-to-death-for-protesting-against-sons-beating-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-158067-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बेटों की पिटाई के विरोध पर पिता की पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बेटों की पिटाई के विरोध पर पिता की पीटकर हत्या
विज्ञापन
शव रखकर सड़क जाम करने के दौरान मृतक के परिजनों को समझाती एसडीएम प्रतीक्षा सिंह व अन्य पुलिस अध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हजपुरा। सम्मनपुर क्षेत्र में तालाब में शैंपू से नहाने को लेकर युवकों की पिटाई का विरोध करने पर तालाब मालिक व उसके साथियों ने पिता मोहन कन्नौजिया (45) की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने सम्मनपुर-पट्टी मार्ग पर शव रखकर यातायात बाधित कर दिया। सूचना मिलते ही अकबरपुर, जलालपुर और सम्मनपुर की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ ही कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजन और ग्रामीण शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हुए ।
मजीसा के लेहडी गांव में विष्णु उपाध्याय का तालाब है। इसमें उन्होंने मछली पालन करा रखा है। रविवार की दोपहर एक बजे गांव के अमित (20) व सुजीत (22) तालाब पर स्नान करने गए। इस दौरान अमित शैंपू लगाने लगा। इस पर तालाब मालिक विष्णु व उनके साथियों ने डंडे से पिटाई कर दी। तालाब से निकलने के बाद दोनों अपने घर चले गए और मारपीट की बात अपने परिजनों को नहीं बताई। शाम छह बजे सुजीत व अमित के पिता मोहन कन्नौजिया को बेटों की पिटाई की जानकारी हुई।
वह भैंस को चराने के बाद वापस लौट रहे थे तभी रास्ते में विष्णु से मिलकर पिटाई का विरोध किया। इस पर विष्णु व अन्य लोग मोहन पर नाराज हो गए और लाठी-डंडे से उसे पीटने लगे। इससे मौके पर वह अचेत होकर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी मौके से भाग निकले। आननफानन परिजन मोहन को लेकर बरियावन बाजार में स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने बरियावन -पट्टी मार्ग पर शव रखकर जाम लगाकर विरोध शुरू कर दिया। आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज करने के साथ उनकी गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इसकी भनक लगते ही मौके पर अकबरपुर, जलालपुर और सम्मनपुर थाने की पुलिस पहुंच गई। परिजनों को समझाने की कोशिश की , लेकिन आक्रोशित लोग मानने को तैयार नहीं हो रहे थे। घटना एसडीएम प्रतीक्षा सिंह और सीओ नितीश कुमार तिवारी के मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया इसके बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हुए। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

Trending Videos