सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Fever patients increased, two cancer patients found

Ambedkar Nagar News: बुखार के बढ़े मरीज दो मिले कैंसर रोगी

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 01 Mar 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Fever patients increased, two cancer patients found
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चि​कित्सक को दिखाने पहुंचे रोगी। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में 36 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया था। यहां पर उपचार कराने के लिए सुबह से ही मरीजों की भीड़ थी। मौसम में हो रहे बदलाव के के कारण इन बीमारियां भी बढ़ी है। जनआरोग्य मेला में सबसे अधिक बुखार व त्वचा के रोगी रहे। वहीं दो संभावित कैंसर रोगी मिले है।
Trending Videos

मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले में 552 महिला, 695 पुरुष व 139 बच्चों का उपचार किया गया। इसमें 1386 मरीजों का उपचार किया गया। मेला में सबसे अधिक बुखार के 209 मरीज आए थे, वहीं त्वचा रोग के 178 रोगी उपचार कराने आए थे। इसके अलावा 132 रोगी शुगर, 87 उच्च रक्तचाप व 14 लोगों में खून की कमी की समस्या थी। जबकि मेला में जांच के दौरान 90 लोगों की मलेरिया जांच की गई। दो संभावित कैंसर के रोगी मिले, जिन्हें परामर्श के लिए उच्च संस्थान भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं 14 मरीजों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। चिकित्सकों ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण बुखार व सर्दी जुकाम के रोगियों की संख्या अधिक रही। सीएमओ डॉ. संजय कुमार शैवाल ने बताया सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं की उपलब्धता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed