{"_id":"69a56416fb20618d2800fa1d","slug":"video-video-hal-para-bjara-ma-umaugdha-bhaugdha-lga-ka-utasaha-carama-para-parashasana-sataraka-2026-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: होली पर बाजारों में उमड़ी भीड़, लोगों का उत्साह चरम पर, प्रशासन सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: होली पर बाजारों में उमड़ी भीड़, लोगों का उत्साह चरम पर, प्रशासन सतर्क
अंबेडकरनगर जिले में होली का उत्साह चरम पर है। सोमवार को अवकाश होने के कारण बाजारों में सुबह से ही खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। रंग, गुलाल, पिचकारी, मिठाई और कपड़ों की दुकानों पर लोगों की लंबी कतारें देखी गईं। शहर से लेकर कस्बों तक बाजारों में चहल-पहल बनी रही। त्योहारी खरीदारी के चलते मुख्य बाजारों में यातायात दबाव भी बढ़ा। कई स्थानों पर पुलिसकर्मियों को ट्रैफिक नियंत्रित करते देखा गया। व्यापारी वर्ग के अनुसार सोमवार को सामान्य दिनों की तुलना में बिक्री में वृद्धि दर्ज की गई।
होली को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत प्रशासन सक्रिय रहा। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने बसखारी और टांडा क्षेत्र में पैदल मार्च कर हालात का जायजा लिया।
अधिकारियों ने संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया और पुलिस बल को सतर्क रहने के निर्देश दिए। पैदल मार्च के दौरान बाजारों, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों से बातचीत कर शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।