{"_id":"6a32d783170b71ec81086a07","slug":"five-laboratories-will-be-built-in-junior-high-schools-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-158721-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: जूनियर हाईस्कूलों में बनेंगी पांच प्रयोगशालाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: जूनियर हाईस्कूलों में बनेंगी पांच प्रयोगशालाएं
विज्ञापन
.जिला पंचायत सभागार में बुधवार को बोर्ड बैठक को संबाेधित करते जिपं अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा उ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला पंचायत सभागार में बुधवार को बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान नाली सफाई, स्वास्थ्य सेवाएं, विद्यालयों में बिजली व्यवस्था और सड़क निर्माण जैसे जनहित के मुद्दों पर चर्चा हुई।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में वित्तीय वर्ष 2027 की गड्ढा मुक्त सड़क अनुपूरक कार्ययोजना को मंजूरी दी गई। इसके अलावा जिला पंचायत की ओर से संचालित जूनियर हाईस्कूलों में पांच खगोल विज्ञान प्रयोगशालाएं स्थापित करने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की गई।
जिला पंचायत कार्यालय के लिए चार नए कंप्यूटर खरीदने का प्रस्ताव भी पारित हुआ। जिपं सदस्य पवन सिंह ने कटेहरी बाजार की जलनिकासी व्यवस्था का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत की ओर से वर्षों पहले निर्मित नालियां सफाई के अभाव में जाम हो चुकी हैं, जिससे बरसात में जलभराव की स्थिति बन जाती है और पानी घरों व सड़कों तक पहुंच जाता है। अधिकारियों ने शीघ्र सफाई और आवश्यक सुधार कार्य कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
पवन सिंह ने कटेहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले नौ माह से बंद प्रसव सेवा का मामला भी उठाया। उन्होंने कहा कि इसके कारण गर्भवती महिलाओं को अन्य अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने चिकित्सकों की कमी को प्रमुख कारण बताते हुए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर व्यवस्था बहाल कराने का भरोसा दिलाया। जिपं सदस्य आलोक सिंह यादव ने विद्यालयों में बिजली की समस्या का मुद्दा उठाते हुए जिला पंचायत सदस्यों को पांच किलोवाट क्षमता के सोलर पैनल लगाने की अनुमति देने का सुझाव दिया।
उन्होंने सिंचाई विभाग की सड़कों का निर्माण लोक निर्माण विभाग के माध्यम से शीघ्र कराने की मांग भी की। बैठक को वर्तमान कार्यकाल की अंतिम बोर्ड बैठक बताते हुए सदस्यों ने पिछले पांच वर्षों के दौरान मिले सहयोग के लिए एक-दूसरे और अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।