सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Increase in skin and fever patients in the public health fair

Ambedkar Nagar News: जनआरोग्य मेले में त्वचा व बुखार के बढ़े रोगी

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 09 Feb 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Increase in skin and fever patients in the public health fair
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जन आरोग्य मेलों में रविवार को त्वचा रोग और बुखार के मरीज सबसे ज्यादा पहुंचे। खांसी और कान में दर्द की समस्या लेकर भी मरीज आए। जिन्हें जांच कर दवाएं दी गईं।
Trending Videos

चिकित्सकों ने मरीजों को दवाओं के साथ बदल रहे मौसम में सतर्कता बरतने की सलाह दी। रविवार को जिले के 36 स्वास्थ्य केंद्राें पर मेला का आयोजन किया गया था। जिसमें 662 पुरुष व 818 महिला मरीजों के साथ 92 बच्चों को मिलाकर 1577 मरीजों का उपचार किया गया। इसमें सबसे अधिक त्वचा रोग के 210, बुखार के 218 मरीज पहुंचे। इसके अलावा गर्भवती महिलाएं भी जांच के लिए पहुंचीं। इसके अलावा आंख, शुगर, व पेट रोग से परेशान मरीजों की भी संख्या अधिक रही। मेला में जांच के दौरान 36 टीबी के भी संभावित रोगी मिले। जिन्हें दोबारा जांच के लिए बुलाया गया है। चिकित्सकों के अनुसार इस समय मौसम में बदलाव हो रहा है, जिसके तहत दिन में धूप और सुबह-शाम ठंड रहती है, इसमें लोग लापरवाही बरत देते हैं। जिसके कारण लोग अधिक बीमार हो रहे हैं। उन्होंने लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है। प्रभारी सीएमओ डॉ. सालिकराम पासवान ने बताया कि जन आरोग्य मेला में आने वाले रोगियों का बेहतर इलाज किया गया है। सभी केंद्रों पर चिकित्सकों के साथ दवाओं की भी उपलब्धता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed