{"_id":"6988d62d8edd91e94e0047dd","slug":"sir-campaign-gains-momentum-teachers-trained-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-150332-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: एसआईआर अभियान को मिली गति, शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: एसआईआर अभियान को मिली गति, शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को प्रभावी बनाने के लिए तहसील के बसुधा सिंह सभागार में सहायक अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया गया। एसडीएम सुभाष सिंह धामी की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में मतदाता सूची की शुद्धता, पारदर्शिता और समय पर विशेष जोर दिया गया।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार ही मतदाता सूची का निर्माण किया जाना है, जिसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए। एसडीएम ने अभियान की समय सीमा तय करते हुए निर्देश दिया कि पांच मार्च तक सभी कार्य हर हाल में पूरे कर लिए जाए। उन्होंने कहा कि समय पर और गुणवत्तापूर्ण कार्य ही अभियान की सफलता की कुंजी है। प्रशिक्षण के दौरान तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव ने मतदाताओं की आयु, नाम, पते और पहचान से जुड़े रिकार्ड के सत्यापन की प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से समझाया। उन्होंने फॉर्म भरने, सुधार दर्ज करने और ऑनलाइन-ऑफलाइन समन्वय की तकनीकी जानकारी दी। सत्यापन के दौरान किसी भी शंका पर वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन लेने की सलाह दी गई।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
तकनीकी पहलुओं पर चर्चा
प्रशिक्षण के दौरान उदाहरणों के माध्यम से नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन की कार्रवाई की प्रक्रिया बताई गई। बीएलओ को गलत सूचना देने या लापरवाही बरतने पर दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप तैयार प्रस्तुति के जरिये तकनीकी पहलुओं को सरल भाषा में समझाया गया, जिससे सहायक अध्यापकों की जिज्ञासाओं का समाधान हुआ। तहसील क्षेत्र के तीन सौ से अधिक सहायक अध्यापकों ने भाग लिया, जिन्हें अभियान के लक्ष्यों से अवगत कराया गया।
Trending Videos